वीआइपी रोड पर वन-वे ट्राफिक का उल्लंघननो इंट्री में चार पहिया वाहनों के आने से लगता है जामदेखकर भी अंजान बनी रहती पुलिसफोटो- 10 व 11परिचय- लहेरियासराय में जाम की स्थिति एवं मौलागंज में जाम में फंसी गाडि़यांदरभंगा. वन-वे ट्राफिक संबंधी निर्णय को वीआपी रोड में अनुपालन नहीं होने के कारण इस मार्ग पर जाम से निजात नहीं मिल रही है. एसएसपी सहित इस महकमा के सभी पदाधिकारी यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए ट्राफिक प्रभारी का तबादला कर कई नये जगहों पर भी ट्राफिक पुलिस की संख्या में जो वृद्धि की है, इससे स्थिति में सुधार दिख रही है. लेकिन दोनार, अललपट्टी एवं बेंता चौक से एमएल एकेडमी मोड़ से विपरीत दिशा से धड़ल्ले से जब चार पहिया वाहन आ जाता है तो जाम शुरु हो जाता है. वीआपी सड़क पर सर्वाधिक वाहनों का बोझ है. ऐसी स्थिति में यदि चंद मिनटों के लिए भी जाम होता है तो वाहनों की लंबी कतार लग जाती है. गुरुवार को वीआपी रोड पर वन-वे ट्राफिक संबंधी प्रशासनिक आदेश को धत्ता बताते हुए धड़ल्ले से चार पहिया वाहन गुजरते रहे. बेंता चौक से लेकर दोनार तक विपरीत दिशा से आ रही ये वाहन प्रतिनियुक्त ट्राफिक पुलिस के बिना रोक-टोक के बढ़ती रही. इस दौरान अललपट्टी एवं दोनार चौक पर दो बार जाम लगा. जानकारों का मानना है कि बेंता चौक पर दिन में कई बार जाम लगने का सबसे बड़ा कारण है नो इंट्री में चारपहिया वाहनों का प्रवेश. जबतक ट्राफिक पुलिस इस पर सख्ती नहीं बरतेगी, तबतक वीआइपी रोड पर जाम से निजात नही मिल सकेगा.
वीआइपी रोड पर वन-वे ट्राफिक का उल्लंघन
वीआइपी रोड पर वन-वे ट्राफिक का उल्लंघननो इंट्री में चार पहिया वाहनों के आने से लगता है जामदेखकर भी अंजान बनी रहती पुलिसफोटो- 10 व 11परिचय- लहेरियासराय में जाम की स्थिति एवं मौलागंज में जाम में फंसी गाडि़यांदरभंगा. वन-वे ट्राफिक संबंधी निर्णय को वीआपी रोड में अनुपालन नहीं होने के कारण इस मार्ग पर जाम […]
