पेज छह की लीड ::::::::दो साल से 994 लाभुकों को नहीं मिला द्वितीय कस्ति

पेज छह की लीड ::::::::दो साल से 994 लाभुकों को नहीं मिला द्वितीय किस्त आग्रह : इंदिरा आवास से संबंधित घर का लोगो लगा देंगे :::::* 1458 में महज 464 को ही उपलब्ध करायी गयी राशि* अधूरा पड़ा है गरीबों का आवास, डीडीसी लगा चुके हैं फटकार बेनीपुर. प्रखंड में इंदिरा आवास योजना की स्थिति […]

पेज छह की लीड ::::::::दो साल से 994 लाभुकों को नहीं मिला द्वितीय किस्त आग्रह : इंदिरा आवास से संबंधित घर का लोगो लगा देंगे :::::* 1458 में महज 464 को ही उपलब्ध करायी गयी राशि* अधूरा पड़ा है गरीबों का आवास, डीडीसी लगा चुके हैं फटकार बेनीपुर. प्रखंड में इंदिरा आवास योजना की स्थिति अच्छी नहीं है. इस प्रखंड में पिछले दो साल से 994 लाभुक द्वितीय किस्त पाने का इंतजार कर रहे हैं. प्रशासन न राशि उपलब्ध करा रही है और न ही गरीबों का घर बन रहा है. स्थिति यह है कि 1458 लाभुकों में मात्र 464 लाभुकों को ही प्रखंड प्रशासन के द्वारा द्वितीय किस्त का भुगतान किया गया. जबकि फिर इस वित्तीय वर्ष में नये लाभुकों का चयन कर उन्हें राशि उलपब्ध कराने का आदेश सरकार से प्राप्त हो चुका है. अब सवाल यह उठता है कि आखिर कब तक पुराने इंदिरा आवास के लाभुक द्वितीय किस्त की प्रत्याशा में सरकार एवं प्रशासन की ओर टकटकी लगाये रहेंगे.प्रखंड कार्यालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2013-14 में जिला द्वारा 1024 लाभूकों का लक्ष्य निर्धारित कर राशि उपलब्ध करा गया. जबकि वित्तीय वर्ष 2014-15 में 434 का लक्ष्य प्रखंड को दिया गया. प्रखंड प्रशासन ने भी निर्धारित समय सीमा के अंदर निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप चयनित लाभुकों को प्रथम किस्त भुगतान कर अपना पीठ जरुर थपथपा रही पर इससे शत प्रतिशत लाभुकों को इसका सही लाभ नहीं मिल पाया. वैसे इस योजना के सफल क्रियान्वयन एवं शत प्रतिशत अनुपालन के लिए सरकार द्वारा पंचायतवार आवास सहायक भी नियुक्त किया गया है. पर इस योजना पर इन लोगों की बहाली का भी कोई खास असर नहीं दिख रहा है. विगत दो वषार्े में उक्त योजना का कितना प्रतिशत अनुपालन किया जा रहा है, इसका अंदाज द्वितीय किस्त भुगतान के प्राप्त आंकड़ों से ही मिल जाता है. जिन गरीबों का घर निर्माणाधीन है, उनकी सुधि लेने वाला भी कोई नहीं है. वैसे करीब दो माह पहले डीडीसी विवेकानन्द झा ने इस मामले को को लेकर आवास सहायकों को जमकर क्लास लगाते हुए शत प्रतिशत आवास निर्माण करवाने का आदेश दिया था. हालांकि उस आदेश का असर अब तक नहीं दिखायी दे रहा है. बोले बीडीओ :::::::::::राशि की कोई कमी नहीं है. द्वितीय किस्त से संबंधित एक भी आवेदन प्रखंड में लंबित नहीं है. वैसे आवास नहीं बनाने वालों के विरूद्घ नोटिस जारी किया गया है. प्रदीप कुमार झा, बीडीओ, बेनीपुरइनसेट में :::::::::::चालू वित्तीय वर्ष में 602 लाभुकों का चयन चालू वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए 16 पंचायत के 602 लाभुकों के लिए राशि उपलब्ध करा दिया गया है. जानकारी के अनुसार तरौनी पंचायत के लिए-37, शिवराम-40, अमैठी-38, बाथो-23, हरिपुर-30, हाविभौआड़-29, माधोपुर-36, नवादा-42, सझुआर-28, रमौली-35, पोहद्दी-45, महिनाम-40, सजनपुरा-42, मकरमपुर-28, बलनी-45, जरिसों-32 का लक्ष्य दिया गया है.आरक्षण एवं रोस्टरवाइज आवास का प्रथम किस्त दिये जाने की प्रक्रिया जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >