अतिक्रमण को हटाने के लिये दिया अल्टीमेटम

दरभंगा : शहरी क्षेत्र में मकान, दुकान, नाला, फुटपाथ एवं सड़क अतिक्रमित करने वालों को निगम प्रशासन ने 48 घंटे में खाली करने का आदेश जारी किया है. बुधवार को नगर आयुक्त नागेंद्र कुमार सिंह के आदेश पर इसकी माइकिंग पूरे शहर में करायी गयी. आदेश में बताया गया है कि सड़क व फुटपाथ अतिक्रमित […]

दरभंगा : शहरी क्षेत्र में मकान, दुकान, नाला, फुटपाथ एवं सड़क अतिक्रमित करने वालों को निगम प्रशासन ने 48 घंटे में खाली करने का आदेश जारी किया है. बुधवार को नगर आयुक्त नागेंद्र कुमार सिंह के आदेश पर इसकी माइकिंग पूरे शहर में करायी गयी. आदेश में बताया गया है कि सड़क व फुटपाथ अतिक्रमित होने के कारण यातायात तथा नाला अतिक्रमित होने से उसकी सफाई प्रभावित हो रही है.

48 घंटे के भीतर खाली करने का निर्देश : इस संंबंध में शहरी क्षेत्र के लगभग सभी अतिक्रमणकारियों को चिन्हित कर उन्हें नोटिस भी भेजा गया है. फिर भी समस्या यथावत है. आयुक्त ने सभी अतिक्रमणकारियों को 48 घंटे के भीतर स्वत: अतिक्रमण खाली करने का निर्देश दिया है. उन्होंने बताया है कि निगम की ओर से अभियान शुरू होने पर अतिक्रमणकारियों के सामान की जब्ती तो होगी ही, जुर्माना भी वसूला जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >