डीआइ की छापामारी में 125 प्रकार की दवाओं के बिक्री पर लगी रोक न्यू ओम फार्मा से जांच के लिए गये दवाएं दरभंगा : औषधि नियंत्रक (डीआइ) के धावा दल ने बुधवार को न्यू ओम फार्मा शाहगंज बेंता पर हुई छापामारी में कई प्रकार की खामियां उजागर हुई. छापामारी करीब चार घंटे तक डीएम की ओर से प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के नेतृत्व में चली. आरएलए रविंद्र कुमार सिन्हा, डीआइ शिवनारायण प्रसाद, विनीता कुमारी के सघन जांच पड़ताल में 125 प्रकार कीदवाओं के क्रय की खरीद नहीं पाये गये. इन दवाओं के बिक्री पर रोक लगा दिया गया है मिस्ट ब्रांडेड आधा दर्जन दवाएं भी पाये गये हैं. इसके साथ औषधि मूल्य नियंत्रण के एक दवाएं भी जब्त कियागया है. इस जांच पड़ताल के दौरान 8 प्रकार की दवाएं लेबोरेटरी में जांच के लिए गये. जांच पड़ताल में मिले दवाओं की सूची बनायी गयी है. मालूम हो कि बाजारों में दवाओं के गोरखधंधा चरम पर है. गैरमानकवाली दवाएं और रोगों पर असरहीन दवाएं भी कई दवा दुकानों में बिक रहे है.ं इसकी भनक स्वास्थ्य विभाग तक पहुंची. इसपर स्वास्थ्य के प्रधान सचिव ने डीआइ को टीम गठित कर छापामारी का आदेश दिया है.
डीआइ की छापामारी में 125 प्रकार की दवाओं के बक्रिी पर लगी रोक
डीआइ की छापामारी में 125 प्रकार की दवाओं के बिक्री पर लगी रोक न्यू ओम फार्मा से जांच के लिए गये दवाएं दरभंगा : औषधि नियंत्रक (डीआइ) के धावा दल ने बुधवार को न्यू ओम फार्मा शाहगंज बेंता पर हुई छापामारी में कई प्रकार की खामियां उजागर हुई. छापामारी करीब चार घंटे तक डीएम की […]
