आग से झुलसी लड़की डीएमसीएच में भर्ती

आग से झुलसी लड़की डीएमसीएच में भर्ती दरभ्ंागा : सिमरी थाना क्षेत्र के बनौली निवासी बबनजी भगत की 15 वर्षीया पुत्री रूबी कुमारी आग से झूलसने के कारण गंभीर अवस्था में डीएमसीएच में भर्ती करायी गयी. जानकारी के अनुसार स्कूल से लौटने के बाद किचेन के पास से गुजर रही रूबी के समीज में आग […]

आग से झुलसी लड़की डीएमसीएच में भर्ती दरभ्ंागा : सिमरी थाना क्षेत्र के बनौली निवासी बबनजी भगत की 15 वर्षीया पुत्री रूबी कुमारी आग से झूलसने के कारण गंभीर अवस्था में डीएमसीएच में भर्ती करायी गयी. जानकारी के अनुसार स्कूल से लौटने के बाद किचेन के पास से गुजर रही रूबी के समीज में आग लग गयी. इससे वह बुरी तरह झूलस गयी. गंभीर अवस्था में चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है. इलाज के दौरान मौत दरभंगा : लहेरियासराय थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी रामचंद्र मंडल के 40 वर्षीय पुत्र मुन्ना मंडल की इलाज के दौरान डीएमसीएच में मौत हो गयी. बताया जाता है कि मुन्ना को सांप ने काट लिया था. जानकारी के अनुसार मृतक सांप पकड़ने का काम करता था. इसी क्रम में बुधवार को नशे के हालत में सांप पकड़ने के दौरान उसने उसे काट लिया. इसके बाद गंभीर स्थिति में उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >