ट्रक बोलेरो की टक्कर में तीन जख्मी, पीएमसीएच रेफर

ट्रक बोलेरो की टक्कर में तीन जख्मी, पीएमसीएच रेफरसिंहवाड़ा . दरभंगा मुजफ्फरपुर एनएच 57 पर बुधवार की सुबह बोलेरो दरभंगा की ओर से जा रही थी. इसी बीच विपरीत लेन से आ रही ट्रक ने अतरबेल चौक के निकट ठोकर मार दी. जिसमें पटना के राजेन्द्र नगर निवासी श्री पाण्डेय अखिलेश्वर प्रसाद के पुत्र प्रशांत […]

ट्रक बोलेरो की टक्कर में तीन जख्मी, पीएमसीएच रेफरसिंहवाड़ा . दरभंगा मुजफ्फरपुर एनएच 57 पर बुधवार की सुबह बोलेरो दरभंगा की ओर से जा रही थी. इसी बीच विपरीत लेन से आ रही ट्रक ने अतरबेल चौक के निकट ठोकर मार दी. जिसमें पटना के राजेन्द्र नगर निवासी श्री पाण्डेय अखिलेश्वर प्रसाद के पुत्र प्रशांत किशोर एवं दरभंगा के उमेश प्रसाद सिंह के पुत्र सुभाष सिंह एवं चालक चितरंजन गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सिमरी थानाध्यक्ष राजन कुमार ने तीनाें को इलाज के लिये डीएमसीएच भेजा. वही जख्मियों की गंभीर स्थिति के को देख प्रशांत किशोर एवं चालक चितरंजन को बेहतर इलाज के लिये पीएमसीएच भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार ये लोग बोलेरो भाड़े पर लेकर पटना जा रहे थे. इसी बीच दुर्घटना हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >