व्यावसायिक भवनों के संपत्ति कर की होगी जांच नगर आयुक्त ने जारी किया आदेश दरभंगा . शहरी क्षेत्र के व्यावसायिक भवनों पर वसूली जा रहे संपत्ति कर की जांच की जिम्मेवारी राजस्व प्रशाखा के सभी संग्रहकर्ता एवं कमीशन एजेंटों को दी गयी है. इन सबों को आगामी 1 सप्ताह के भीतर सूची जमा करने का निर्देश दिया गया है. नगर आयुक्त नागेंद्र कुमार सिंह ने जारी पत्र में बताया है कि व्यावसायिक भवनों की श्रेणी में – होटल, रेस्टोरेंट, अतिथि भवन/धर्मशाला, बार, विवाह भवन, सम्मेलन कक्ष, फूड प्लाजा, क्लब, नर्सिंग होम/ निजी अस्पताल, मार्केट कॉम्पलेक्स/ पूर्णत: व्यावसायिक भवन, मॉल, पेट्रौल पम्प, हेल्थ क्लब तथा ऐसी खाली जमीन जिसका उपयोग व्यावसायिक कार्य के लिए होना है. इस की सूची अलग-अलग तैयार करने का निर्देश दिया है.
व्यावसायिक भवनों के संपत्ति कर की होगी जांच
व्यावसायिक भवनों के संपत्ति कर की होगी जांच नगर आयुक्त ने जारी किया आदेश दरभंगा . शहरी क्षेत्र के व्यावसायिक भवनों पर वसूली जा रहे संपत्ति कर की जांच की जिम्मेवारी राजस्व प्रशाखा के सभी संग्रहकर्ता एवं कमीशन एजेंटों को दी गयी है. इन सबों को आगामी 1 सप्ताह के भीतर सूची जमा करने का […]
