जुलूसे मुहम्मदी 24 को, तैयारी को ले विमर्श

जुलूसे मुहम्मदी 24 को, तैयारी को ले विमर्श न लेगेंगे सियासी नारे न होगा तंबाकू उत्पाद का उपयोगदरभंगा. बारह रबीउल अव्वल शरीब के मौके पर होने वाले आयोजन की तैयारी को लेकर अंजुमन करवाने मिल्लत में बैठक हुई. इसमें इस आयोजन को भव्यता के साथ संपन्न कराने को लेकर सदस्यों नें गंभीर विचार मंथन किया. […]

जुलूसे मुहम्मदी 24 को, तैयारी को ले विमर्श न लेगेंगे सियासी नारे न होगा तंबाकू उत्पाद का उपयोगदरभंगा. बारह रबीउल अव्वल शरीब के मौके पर होने वाले आयोजन की तैयारी को लेकर अंजुमन करवाने मिल्लत में बैठक हुई. इसमें इस आयोजन को भव्यता के साथ संपन्न कराने को लेकर सदस्यों नें गंभीर विचार मंथन किया. इसको लेकर कई निर्णय लिये गये. उल्लेखनीय है कि आगामी 24 दिसंबर को किलाघाट से जुलूस निकलेगा. यह उर्दू होते हुए रहमखां, करमगंज, दारूभट्ठी चौक, नाका 6, रहमगंज के रास्ते खान चौक पहुंचेगा. इसके अतिरिक्त अन्य प्रमुख मुहल्लों से भी यह गुजरेगा. मदरसा हामिदिया किलाघाट में सलाम दुआ के बाद इसका समापन होगा. इसमें मोटर साइकिल का प्रयोग वर्जित रखने का निर्णय लिया गया. साथ ही तंबाकू से निर्मित कोई भी खाद्य पदार्थ का उपयोग कोई भी सदस्य नहीं करेंगे. जुलूस के दौरान नबी की शान में नारे लगाये जायेंगे, कोई भी सियासी नारा नहीं लगेगा. इस जुलूस के लिए कुर्त्ता-पायजामा वेश निर्धारित किया गया है. बैठक में गनी हैदर खान, डा. अब्दुल सलाम खान, रजाउल्लाह अंजारी, कमरे आलम, सरफे आलम तमन्ने, खालिद रजा कादरी, डा. आलमगीर शबनम, अब्दुल मजीद हाफिज, कामरान खान, अख्तर रजा, अशरफ रजा, सलमान रजा, ताज खान सहित कई अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >