गोलीबारी में घायल अधेड़ की डीएमसीएच में मौत

गोलीबारी में घायल अधेड़ की डीएमसीएच में मौत दरभंगा. पेट में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल सुपौल जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र के गढ़िया गांव निवासी स्व. विशन कामत के 50 वर्षीय पुत्र गयानंद कामत की मौत इलाज के दौरान डीएमसीएच में सोमवार को हो गयी. मृतक को गंभीर अवस्था में 13 नवंबर […]

गोलीबारी में घायल अधेड़ की डीएमसीएच में मौत दरभंगा. पेट में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल सुपौल जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र के गढ़िया गांव निवासी स्व. विशन कामत के 50 वर्षीय पुत्र गयानंद कामत की मौत इलाज के दौरान डीएमसीएच में सोमवार को हो गयी. मृतक को गंभीर अवस्था में 13 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. परिजनों की माने तो गयानंद बाजार से घरेलू सामान खरीद कर घर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान घर के निकट चौक के पास घात लगाये बैठे लुटेरों ने उन्हें लुटने का प्रयास किया. विरोध करने पर उनके पेट में गोली मार दी. गोली लगने से वे सड़क पर गिर गये. स्थानीय लोगों ने उन्हें गंभीर अवस्था में स्थानीय पीएससी में भर्ती कराया. वहां से बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया. यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >