ढिबरी की आग से महिला झुलसी दरभंगा. ढिबरी की आग से झुलसी महिला को गंभीर अवस्था में रविवार को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया. चिकित्सको के अनुसार महिला लगभग 40 प्रतिशत झुलस गयी है. महिला का नाम लीला देवी बताया जाता है. वह केवटी थाना क्षेत्र के लहवार निवासी ललित चौपाल की पत्नी है. इस संबंध में महिला की सास चानों देवी ने बताया कि कोठी पर ढिबरी जलता हुआ रखा था. पीड़ित महिला अपने बच्चे को दूघ पिलाने के लिए कोठी के नीचे जैसे ही बैठी ढिबरी गिर गया. ढिबरी के गिरते ही उसका ढक्कन खुल गया और उसके पूरे शरीर में आग पकड़ लिया. आनन फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों के द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है.
ढिबरी की आग से महिला झुलसी
ढिबरी की आग से महिला झुलसी दरभंगा. ढिबरी की आग से झुलसी महिला को गंभीर अवस्था में रविवार को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया. चिकित्सको के अनुसार महिला लगभग 40 प्रतिशत झुलस गयी है. महिला का नाम लीला देवी बताया जाता है. वह केवटी थाना क्षेत्र के लहवार निवासी ललित चौपाल की पत्नी है. इस […]
