करंट से आधा दर्जन बकरी मरी

करंट से आधा दर्जन बकरी मरी बेनीपुर. प्रखंड के मकरमपुर एवं सझुआर गांव के बीच विद्युत प्रवाहित 11 हजार वोल्ट का तार टूटने से मकरमपुर के अलाउद्दीन, मो. सलीम, शकील, हारुण एवं अमीर का आधा दर्जन से अधिक बकरी झुलस कर मर गयी. मकरमपुर के सरपंच संतोष कु मार चौधरी ने कहा कि जर्जर तार […]

करंट से आधा दर्जन बकरी मरी बेनीपुर. प्रखंड के मकरमपुर एवं सझुआर गांव के बीच विद्युत प्रवाहित 11 हजार वोल्ट का तार टूटने से मकरमपुर के अलाउद्दीन, मो. सलीम, शकील, हारुण एवं अमीर का आधा दर्जन से अधिक बकरी झुलस कर मर गयी. मकरमपुर के सरपंच संतोष कु मार चौधरी ने कहा कि जर्जर तार होने से यहां बराबर तार टूट जाता है. तार टूट कर गिरा था और बकरी चरने को झुंड मे जा रही थी. इसी दौरान यह हादसा हुआ. इसकी सूचना विभाग को दिया गया. घटना की पुष्टि करते हुए विभागीय एसडीओ ने कहा कि टूटे तार को जोड़ने के लिए मिस्त्री को भेजा पर ग्रामीणों ने जोड़ने नहीं दिया. अधर सरपंच का कहना है कि पूरा तार जर्जर है विभाग इसे बदले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >