युवा भाजयुमो संगठन का मजबूत हथियार

युवा भाजयुमो संगठन का मजबूत हथियार जिला कार्य समिति की बैठक में पंचायत चुनाव में लग जाने की अपील.फोटो. 13 व 14परिचय. बैठक में बोलते प्रदेश नेता व उपस्थित मोरचा कार्यकर्ता. दरभंगा: कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं. इन्हीं की बदौलत भारतीय जनता युवा मोरचा देश निर्माण में लगा है. इसलिए इसे और विस्तार […]

युवा भाजयुमो संगठन का मजबूत हथियार जिला कार्य समिति की बैठक में पंचायत चुनाव में लग जाने की अपील.फोटो. 13 व 14परिचय. बैठक में बोलते प्रदेश नेता व उपस्थित मोरचा कार्यकर्ता. दरभंगा: कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं. इन्हीं की बदौलत भारतीय जनता युवा मोरचा देश निर्माण में लगा है. इसलिए इसे और विस्तार देने की जरूरत है. यह बात भाजपा के संगठन मंत्री नागेंद्र ने कही. रविवार को मिर्जापुर स्थित विभा कंप्लेक्स में जिलाध्यक्ष नंद किशोर झा बेचन की अध्यक्षता में आयोजित मोरचा के जिला कार्य समिति की बैठक में वे बोल रहे थे. उन्होंने युवाओं को संगठित करने का आह्वान मोरचा नेताओं से किया. मौके पर मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश वर्मा ने कहा कि युवा ही मोरचा संगठन का हथियार हैं. युवा इस बैनर तले अपनी अलग पहचान बनाकर आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने आनेवाले पंचायत चुनाव में अभी से जुट जाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि भाजयुमो ही ऐसा संगठन है जिसमें पंचायत स्तर के भी सजग कार्यकर्त्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते हैं. मौके पर कांग्रेस को मां-बेटे व राजद को बाप-बेटे की पार्टी करार देते हुए कहा कि महागठबंधन स्वार्थ सिद्धि के लिए ही बना है, जिसका प्रमाण मिलने लगा है.मौके पर बेनीपुर के पूर्व विधायक गोपालजी ठाकुर ने कहा कि संगठन के साथ ही क्षेत्रवासियों की समस्या के निदान के लिए पूर्व की तरह ही संघर्षशील रहेंगे. बैठक में आगत अतिथियों का स्वागत अमित महथा व गोपाल झा ने संयुक्तरूप से किया. ब्रजेश सिंह राठौर के संचालन में धन्यवाद ज्ञापन क्षेत्रीय प्रभारी राजू सिंह ने किया. इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरि सहनी, उपाध्यक्ष सुजीत मल्लिक, मोरचा के जिला महामंत्री यशराज सिंह, चंदन मिश्र, शैलेश कुमार काली, राजीव झा, सोनू सिंह, मुकुंद कुमार, अविनाश कुमार पप्पू, विनीत कुमार वर्मा समेत दर्जनों की संख्या में कार्यकर्त्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >