पुराने कपड़े का संग्रहण कर गरीबों में होगा वितरण फोटो- 5परिचय- गर्म कपड़ों का संग्रह करते लक्ष्मीसागर मुहल्ला के नवयुवक.दरभंगा. लक्ष्मीसागर मुहल्ला के नवयुवकों ने रविवार को पुराने गर्म कपड़ों का संग्रहण कार्यक्रम चलाया. रवि कुमार सिंह ने नेतृत्व में नवयुवकों का समूह गठित कर मुहल्ला के घर घर जाकर पुराने कपड़ों का संग्रह किया. यह संग्रहण अभियान आगामी 19 दिसंबर तक चलाया जायेगा. रवि कुमार ने बताया कि आगामी 20 दिसंबर को साधुगाछी लक्ष्मीसागर दुर्गा मंदिर प्रांगण में जरुरतमंदों के बीच पुराने वस्त्र को वितरण किया जायेगा. वस्त्र संग्रहण के लिए तीन संग्रहण केंद्र बनाये गये है. इस अभियान के दौरान राजेंद्र मिश्र, चंदन झा, राजकुमार, रमेश कुमार, सुनील कुमार, मदन जी, विमल कुमार, मनोहर आदि दर्जनों नवयुवक मौजूद थे.
पुराने कपड़े का संग्रहण कर गरीबों में होगा वितरण
पुराने कपड़े का संग्रहण कर गरीबों में होगा वितरण फोटो- 5परिचय- गर्म कपड़ों का संग्रह करते लक्ष्मीसागर मुहल्ला के नवयुवक.दरभंगा. लक्ष्मीसागर मुहल्ला के नवयुवकों ने रविवार को पुराने गर्म कपड़ों का संग्रहण कार्यक्रम चलाया. रवि कुमार सिंह ने नेतृत्व में नवयुवकों का समूह गठित कर मुहल्ला के घर घर जाकर पुराने कपड़ों का संग्रह किया. […]
