अलीनगर राजद जदयू में मर्ज करने की तैयारी !

अलीनगर राजद जदयू में मर्ज करने की तैयारी ! अलीनगर. राजद नेता व पूर्व जिप अध्यक्ष सफी अहमद ने 15 दिसंबर को अलीनगर प्रतिनिधि भवन परिसर में महागंठबंधन की प्रखंड स्तरीय बैठक बुलायी है. बैठक का आयोजन उन्होंने विधानसभा चुनाव की समीक्षा के लिए किया है. लेकिन इस बैठक में वह अलीनगर प्रखंड राजद इकाई […]

अलीनगर राजद जदयू में मर्ज करने की तैयारी ! अलीनगर. राजद नेता व पूर्व जिप अध्यक्ष सफी अहमद ने 15 दिसंबर को अलीनगर प्रतिनिधि भवन परिसर में महागंठबंधन की प्रखंड स्तरीय बैठक बुलायी है. बैठक का आयोजन उन्होंने विधानसभा चुनाव की समीक्षा के लिए किया है. लेकिन इस बैठक में वह अलीनगर प्रखंड राजद इकाई को पूर्ण रूप से जदयू में ले जाने के लिए पूरी ताकत लगायेंगे. श्री अहमद ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को निशाना बनाते हुए कहा कि उनकी तानाशाही और परिवारवाद को अब और ज्यादा नहीं झेला जा सकता. परिवारवाद के कारण उन्होंने पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को सरकार गठन में नजर अंदाज किया है. जिस अल्पसंख्यक के बलबूते चुनाव में उनकी नाव पार लगी, उसे भी नजरअंदाज कर दिया. अल्पसंख्यकों को समुचित भागीदारी सरकार में नहीं दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >