31 तक जमा करें सदस्यता फार्म

31 तक जमा करें सदस्यता फार्म दरभंगा. पार्टी के सदस्यता अभियान से जुड़े सभी कार्यकर्ता आगामी 31 जनवरी तक सदस्यता फार्म जमा करें. जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी ने रविवार को सदस्यता अभियान की समीक्षा के दौरान उक्त निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इस अभियान में गति लाने के लिए प्रखंड में एक-एक जिला उपाध्यक्ष व सचिव […]

31 तक जमा करें सदस्यता फार्म दरभंगा. पार्टी के सदस्यता अभियान से जुड़े सभी कार्यकर्ता आगामी 31 जनवरी तक सदस्यता फार्म जमा करें. जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी ने रविवार को सदस्यता अभियान की समीक्षा के दौरान उक्त निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इस अभियान में गति लाने के लिए प्रखंड में एक-एक जिला उपाध्यक्ष व सचिव की प्रतिनियुक्ति की गयी है. बैठक में केवटी के पार्टी सदस्य मंसुर आलम के निधन पर शोक व्यक्त किया गया. मौके पर रामपुकार चौधरी, डा. बैद्यनाथ चौधरी बैजू, सुरेंद्र यादव, मनोज झा, राजा अंसारी, विष्णुकांत झा, अरुण कुमार झा, मिथिलेश पासवान, मो. असलम मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >