कुव्यवस्था को ले डीएमसीएच पर धरना कल

कुव्यवस्था को ले डीएमसीएच पर धरना कल दरभंगा. डीएमसीएच में फैली कु व्यवस्था, भ्रष्टाचार, लूट-खसोट, घोटाला एवं सरकारी राशि में बंदरबांट जैसे संगीन मामलों की जांच कराने को लेकर बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ (डीएमसीएच शाखा) की ओर से आगामी 15 दिसंबर को अधीक्षक कार्यालय के समक्ष धरना सत्याग्रह व आंदोलन चलाया जायेगा. […]

कुव्यवस्था को ले डीएमसीएच पर धरना कल दरभंगा. डीएमसीएच में फैली कु व्यवस्था, भ्रष्टाचार, लूट-खसोट, घोटाला एवं सरकारी राशि में बंदरबांट जैसे संगीन मामलों की जांच कराने को लेकर बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ (डीएमसीएच शाखा) की ओर से आगामी 15 दिसंबर को अधीक्षक कार्यालय के समक्ष धरना सत्याग्रह व आंदोलन चलाया जायेगा. इसे सफल बनाने को लेकर संघ के राज्याध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में रविवार को बैठक हुई. मौके पर वक्ताआें ने कर्मचारियों एवं नर्सों को एसीपी का लाभ देने, दिये गये एसीपी का एरियर का भुगतान करने, चतुर्थवर्गीय कर्मियों को 30 वर्ष पूरा करने के उपरांत सरकार की ओर से दिया ग्रेड पे देने आदि की मांग की गयी. साथ ही अस्पताल अधीक्षक डा. संतोष कुमार मिश्रा के द्वारा कर्मियों के बैठक में सूर्यवंश यादव, सत्यानारायण राय, मोहन राय, ललन शर्मा, प्रकाश कुमार सहनी, मो. जमील आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >