भूलवश बंटी पिछले साल की पुस्तिका बहेड़ी . प्रखंड मुख्यालय पर रविवार को आयोजित रबी महोत्सव में बंटी पुस्तिका पर सीएम के रुप में जीतन राम मांझी के फोटो को लेकर विवाद गहरा गया है. इसको लेकर सत्ताधारी एवं विपक्ष कार्यकर्ताओं की ओर से दागे जा रहे सवालों का जवाव देते हुए बीएओ अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने मीडिया के सामने अपनी सफाई दी. उन्हाेंने कहा कि 2014 के रबी महोत्सव में छपे ”आत्मा संदेश” पुस्तिका की कुछ प्रति भूलवश वितरण कर दिया गया. जबकि चालू रबी महोत्सव को लेकर छपी पुस्तिका भी पुरानी आत्मा संदेश से सटे रखी गयी थी. अनुसेवक की भूल के कारण इसका वितरण किया गया. कई किसानों के बीच महोत्सव की चालू वितीय वर्ष की पुस्तिका का वितरण बाद में किया गया. इसको लेकर हाय तौबा मचाने की जरुरत नहीं है.
भूलवश बंटी पिछले साल की पुस्तिका
भूलवश बंटी पिछले साल की पुस्तिका बहेड़ी . प्रखंड मुख्यालय पर रविवार को आयोजित रबी महोत्सव में बंटी पुस्तिका पर सीएम के रुप में जीतन राम मांझी के फोटो को लेकर विवाद गहरा गया है. इसको लेकर सत्ताधारी एवं विपक्ष कार्यकर्ताओं की ओर से दागे जा रहे सवालों का जवाव देते हुए बीएओ अमरेन्द्र प्रसाद […]
