कार रेलिंग से टकरायी, दो जख्मीदरभंगा. कान्फ्रेंस से वापस लौट रही कार के रेलिंग से टकरा जाने के कारण इसमें सवार दो व्यक्ति गंभीर रुप से जख्मी हो गये. ग्रामीण तथा पुलिस की मदद से दोनों को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. घटना रविवार की शाम एनएच 57 पर बरहट्टी चौक के पास की है. जानकारी के अनुसार सहरसा में आयोजित डॉक्टरों के कान्फ्रेंस बीसीकॉन से दोनों वापस लौट रहे थे. इसी क्रम में पटना के कदमकुआं निवासी स्व. आरके प्रकाश के पुत्र 41 वर्षीय मनीष कुमार तथा इसी जिले के यारपुर निवासी स्व. विमल बिहारी के पुत्र 35 वर्षीय प्रसन्नजीत की कार बरहट्टी चौक पर रोड पर बने रेलिंग से टकरा गयी. दोनों एनजीओ कार्यकर्ता बताये जाते हैं. इनके गाड़ी की पीछे आ रही पटना के एक चिकित्सक की गाड़ी ने इन्हें अस्पताल पहुंचाने में मदद की.
कार रेलिंग से टकरायी, दो जख्मी
कार रेलिंग से टकरायी, दो जख्मीदरभंगा. कान्फ्रेंस से वापस लौट रही कार के रेलिंग से टकरा जाने के कारण इसमें सवार दो व्यक्ति गंभीर रुप से जख्मी हो गये. ग्रामीण तथा पुलिस की मदद से दोनों को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. घटना रविवार की शाम एनएच 57 पर बरहट्टी चौक के पास की […]
