रबी महोत्सव का आयोजन एक

रबी महोत्सव का आयोजन एक फोटो- फारवार्डेड: परिचय- किसानोंको संबोधित करते बीडीओबेनीपुर . प्रखंड के कर्पूरी सभा भवन में बीडीओ प्रदीप कुमार झा की अध्यक्षता में रबी महोत्सव का आयोजन रविवार को किया गया. इस दौरान कृषि विभाग के सहायक निदेशक चंद्रशेखर चौधरी ने किसानों को कम भूमि में अधिक उपज प्राप्त करने की प्रक्रिया […]

रबी महोत्सव का आयोजन एक फोटो- फारवार्डेड: परिचय- किसानोंको संबोधित करते बीडीओबेनीपुर . प्रखंड के कर्पूरी सभा भवन में बीडीओ प्रदीप कुमार झा की अध्यक्षता में रबी महोत्सव का आयोजन रविवार को किया गया. इस दौरान कृषि विभाग के सहायक निदेशक चंद्रशेखर चौधरी ने किसानों को कम भूमि में अधिक उपज प्राप्त करने की प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसान इसके लिए बीज की किस्म, समय का पालन एवं भूमि के प्रकार इन तीनों बातों पर विशेष ध्यान देते हुए जीरो टिलेज का उपयोग करने की सलाह देते हुए किसानों को बीज के प्रभेदों की जानकारी दी. इसके अलावा कृषि वैज्ञानिक डा मुकेश कुमार, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी प्रफुल्ल कुमार झा, बीएओ अशोक कुमार आदि ने किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने तथा सरकार द्वारा अनुदानित दर पर उपलब्ध बीज की जानकारी दी. इस दौरान जदयू के अमित कुमार राय, मिथिलेश राय, विभिन्न पंचायतों के किसान समन्वयक, किसान सलाहकार सहित ज्यादा से ज्यादा संख्या में किसान उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >