पंचायत चुनाव की तैयारी को ले बीडीओ ने की बैठक

पंचायत चुनाव की तैयारी को ले बीडीओ ने की बैठक बिरौल. पंचायत निर्वाचन 2016 की तैयारी को लेकर बीडीओ रजत किशोर सिंह ने पंचायत सचिवों के साथ बैठक की. इसमें जानकारी देते हुए बीडीओ ने कहा कि मतदाता सूची का वार्ड वार विखंडन 23 से लेकर 05 दिसंबर तक, 8 को सॉफ्टवेयर का प्रशिक्षण,11 से […]

पंचायत चुनाव की तैयारी को ले बीडीओ ने की बैठक बिरौल. पंचायत निर्वाचन 2016 की तैयारी को लेकर बीडीओ रजत किशोर सिंह ने पंचायत सचिवों के साथ बैठक की. इसमें जानकारी देते हुए बीडीओ ने कहा कि मतदाता सूची का वार्ड वार विखंडन 23 से लेकर 05 दिसंबर तक, 8 को सॉफ्टवेयर का प्रशिक्षण,11 से 21 दिसंबर तक डाटाबेस की तैयारी एवं प्रारूप मतदाता सूची सौ प्रति में तैयार करने,18 से 23 दिसंबर तक आयोग स्तर पर जांच, 28 से 11 जनवरी 2016 तक मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन करने व 28 से 18 जनवरी को प्राप्त दावा आपत्ति का निराकरण,16 जनवरी को मतदाता सूची नये प्रवष्टियों पर आयोग का अनुमोदन, 25 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन एवं 31 जनवरी को मतदाता सूची मुद्रण कि या जायेगा. वहीं बीडीओ ने सभी पंचायत सचिव को उनके स्तर से बहाल किये गये नियोजित शिक्षक के प्रमाण पत्र को बीइओ कार्यालय में जल्द उपलब्ध करने का निर्देश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >