सुबह में लगा रहेगा कुहासा

सुबह में लगा रहेगा कुहासा दरभंगा. राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने जारी बुलेटिन में कहा है कि अगले 25 नवंबर तक उत्तर बिहार में आसमान में बादल छाये रहेंगे. इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा. हालांकि उत्तर बिहार में कहीं कहीं सुबह में हल्के से मध्यम कुहासा छा सकता है. पूर्वानुमान अवधि में औसतन […]

सुबह में लगा रहेगा कुहासा दरभंगा. राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने जारी बुलेटिन में कहा है कि अगले 25 नवंबर तक उत्तर बिहार में आसमान में बादल छाये रहेंगे. इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा. हालांकि उत्तर बिहार में कहीं कहीं सुबह में हल्के से मध्यम कुहासा छा सकता है. पूर्वानुमान अवधि में औसतन 3 से 7 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से मुख्यत: पछिया हवा चलने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 27से 29 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 14 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >