कमला नदी में सूर्य की प्रतिमा स्थापित कर की पूजा बिरौल : प्रखंड क्षेत्र में छठ पर्व हषार्ेल्लास के साथ सम्पन्न हो गया. विभिन्न जगहों पर सूर्य देवता की मूर्ति स्थापित कर विधि विधान के साथ पूजा की गयी.कमलपुर गांव के धोविघट मोहल्ला स्थित कमला नदी के बीच खूबसूरत ढंग से सूर्य देवता का मंडप बनाया गया और मंदिर परिसर जाने के लिये नदी के बीचों बीच लकड़ी का रास्ता बनाया गया था. इस क्षेत्र के लिये पहला ऐसा मंडप तैयार करने की बात सामने आई है. नवयुवक संघ के अरविंद कुमार सहित अन्य ने बताया कि अगले वर्ष से और खूबसूरत ढंग से मंडप और मूर्ति को सजाया जायेगा. ़इधर प्रखंड के पोखराम,सहसराम,पटनियां,भवानीपुर,कहुआ,रोहार महमूदा सहित क्ष़्ोत्र में छठ पर्व शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया. कई जगहों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती देखा गया. बीडीओ रजत किशोर सिंह ने बताया कि कही से किसी प्रकार की घटना या दुर्घटना के जानकारी नहीं मिली है.
कमला नदी में सूर्य की प्रतिमा स्थापित कर की पूजा
कमला नदी में सूर्य की प्रतिमा स्थापित कर की पूजा बिरौल : प्रखंड क्षेत्र में छठ पर्व हषार्ेल्लास के साथ सम्पन्न हो गया. विभिन्न जगहों पर सूर्य देवता की मूर्ति स्थापित कर विधि विधान के साथ पूजा की गयी.कमलपुर गांव के धोविघट मोहल्ला स्थित कमला नदी के बीच खूबसूरत ढंग से सूर्य देवता का मंडप […]
