गोशाला का उद्घाटन करेंगे मुकेश

गोशाला का उद्घाटन करेंगे मुकेश दरभंगा. निषाद विकास संघ की ओर से सुपौल बाजार के जिरात में गोशाला की व्यवस्था की जा रही है. इसका उद्घाटन सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी 18 नवंबर को करेंगे. श्री सहनी ने बताया कि इस गोशाला से क्षेत्र के गरीब गर्भवती महिलाओं को प्रतिदिन निशुल्क गाय का दूध उपलब्ध […]

गोशाला का उद्घाटन करेंगे मुकेश दरभंगा. निषाद विकास संघ की ओर से सुपौल बाजार के जिरात में गोशाला की व्यवस्था की जा रही है. इसका उद्घाटन सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी 18 नवंबर को करेंगे. श्री सहनी ने बताया कि इस गोशाला से क्षेत्र के गरीब गर्भवती महिलाओं को प्रतिदिन निशुल्क गाय का दूध उपलब्ध कराया जायेगा. बच्चे को कुपोषण से बचाने एवं गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निषाद विकास संघ की ओर से गोशाला स्थापित किया जा रहा है. इस गोशाला में 11 गायें पहले चरण में रहेंगी. उन्होंने बताया कि इसमें वैसी गर्भवती महिलाओं को गाय का दूध उपलब्ध कराया जायेगा जो निर्धन है. जिसके पास खुद गाय का दूध खरीदने की क्षमता नहीं है. उन्होंने बताया कि गौ हमारी माता है. यह हमारी संस्कृति से जुड़ा हुआ है. हर व्यक्ति को खुद गोपालन करना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >