धोई में निकली कलश शोभा यात्रा

धोई में निकली कलश शोभा यात्रा चार दिनों तक होगी पूजासदर. छठ महापर्व के अवसर पर पूजा समिति धोई की ओर से सोमवार को कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा में कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया. शोभा यात्रा ब्रह्मस्थान मंदिर प्रांगण से निकलकर चट्टी चौक, धोई घाट पहुंचा. वहां पहुंच महादेव मंदिर व राधाकृष्ण […]

धोई में निकली कलश शोभा यात्रा चार दिनों तक होगी पूजासदर. छठ महापर्व के अवसर पर पूजा समिति धोई की ओर से सोमवार को कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा में कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया. शोभा यात्रा ब्रह्मस्थान मंदिर प्रांगण से निकलकर चट्टी चौक, धोई घाट पहुंचा. वहां पहुंच महादेव मंदिर व राधाकृष्ण मंदिर की परिक्रमा करते हुए दिवारी पहुंची. पंडित रवींद्र नाथ झा ने बताया कि कलश शोभ यात्रा समाप्ति के बाद सूर्य देव की पूजा शुरू की गयी. मंगलवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ के बाद व्रती व श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए भगवान सूर्य का पट खोल दिया जायेगा. प्रात:कालीन अर्घ तक लगातार पूजा अर्चना चलती रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >