जब पिट रहे थे बिहारी तब क्यों चुप रहे नीतीश: चिराग जाति बांटने में जितनी लगायी ऊर्जा, उस से कम में ही विकसित हो जाता प्रदेशफोटो. 7 व 9परिचय. सभा को संबोधित करते लोजपा सांसद चिराग पासवान व मौजूद भीड़.दरभंगा. लोजपा सांसद चिराग पासवान ने बुधवार को लालू प्रसाद व नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला. शहरी विधानसभा क्षेत्र के लक्ष्मीसागर में आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहारी की बात करते हैं, लेकिन जब दूसरे प्रदेशों में बिहारी पिट रहे थे तो वे क्याें चुप रहे? जिस समय सरहद पर अपनी शहादत देनेवाले जवानों का शव आया तो वे सोये रहे. जब आदिवासियों-अल्पसंख्यकों की जान गयी, मशरक में बच्चे विषाक्त भोजन के शिकार हुए तो वे हाल जानने तक नहीं पहुंचे. दरअसल सूबे की जनता के सु:ख-दु:ख से नीतीश कुमार को कोई फर्क नहीं पड़ता. जब उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता तो हमें भी उनसे कोई फर्क नहीं पड़नेवाला. श्री पासवान ने मतदाताओं से आह्वान किया कि इस चुनाव में उन्हें अपनी ताकत दिखानी होगी. कारण आज तक इस प्रदेश के पिछड़ेपन के लिए महागंठबंधन एक मात्र जवाबदेह है. उन्होंने जाति को बांटने में जितनी ऊर्जा लगायी उसका दस फीसदी भी अगर विकास में लगाया होता तो आज बिहार की गिनती विकसित प्रदेशों में होती. लालू प्रसाद पर आक्षेप करते हुए कहा कि पिछले चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें दागी कह दूर रखा. इस ‘अपमान’ का बदला चौथे नंबर के वक्ता के रूप में कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी को मंच देकर बाद में राहुल गांधी का मंच साझा नहीं कर ले लिया. जो ‘अपनों’ को अपमानित करते हों वे बिहारवासियों को क्या सम्मान करेंगे. आज संपूर्ण विश्व में प्रधानमंत्री श्री मोदी के नाम का डंका बज रहा है. देश प्रगति के पथ पर बढ़ चला है. रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद अरुण कुमार ने कहा कि विकास के लिए सबसे आवश्यक जरूरी शिक्षा है, लेकिन यहां तो पूरी की पूरी शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गयी. भाजपा प्रत्याशी संजय सरावगी ने प्रगति के लिए दिल्ली व बिहार में एक सरकार बनने की अपील की. भाजपा नेत्री पूनम आजाद ने श्री सरावगी को विकास पुत्र बताया. मौके पर पूर्व विधायक राम निवास प्रसाद, संजय पूर्वे, शाहनवाज कैफी, गगन झा, मेयर गौरी पासवान, सियाराम पासवान, चंदन कुमार, रामकुमार भंडारी समेत दर्जनों राजग कार्यकर्ता मौजूद थे.
जब पिट रहे थे बिहारी तब क्यों चुप रहे नीतीश: चिराग
जब पिट रहे थे बिहारी तब क्यों चुप रहे नीतीश: चिराग जाति बांटने में जितनी लगायी ऊर्जा, उस से कम में ही विकसित हो जाता प्रदेशफोटो. 7 व 9परिचय. सभा को संबोधित करते लोजपा सांसद चिराग पासवान व मौजूद भीड़.दरभंगा. लोजपा सांसद चिराग पासवान ने बुधवार को लालू प्रसाद व नीतीश कुमार पर जमकर हमला […]
