राजद प्रत्याशी ने की शहर के कई इलाके में पदयात्रा फोटो:21परिचय : जनसपंर्क अभियान चलाते राजद प्रत्याशी ओम प्रकाश खेड़िया. दरभंगा. महागंठबंधन प्रत्याशी ओमप्रकाश खेड़िया ने चुनाभट्टी, बसैला, काकरघाटी, कठहलबाड़ी, नवटोलिया, बीरा सुन्दरपुर में पदयात्रा कर मतदाताओं से राजद के पक्ष में मतदान की अपील की. पदयात्रा के क्रम में राजद समर्थकों ने जगह-जगह श्री खेड़िया का स्वागत किया. कई स्थानों पर जमा भीड़ को संबोधित करते हुए श्री श्री खेड़िया ने कहा कि आरक्षण खत्म करने की साजिश की पोल खुलते ही बीजेपी में खलवली एवं बेचेनी है. प्रधानमंत्री मोदी बिहार में घूम-घूम कर आरक्षण को खत्म नहीं करने की बात कर रहे हैं. भाजपा अपनी झूठ की सारी सीमाओं को लांघ गयी है. जनसम्पर्क यात्रा में पंकज यादव, रघुनाथ यादव,अरसद आजमी, रामाशीश ठाकुर, मंजर आलम,चंदेश्वर यादव,मनमोहन यादव, भोला यादव, सुनील बिहारी, अनिल बिहारी, जुगेश यादव, मुकेश महासेठ, मनोज साह, आजाद खां, सुरेश झा, प्रदीप झा, पवन पासवान, नवीन खट्टीक, अशोक पूर्व पार्षद, उमा यादव एवं कृष्णा कुमार यादव सुमन आदि शामिल थे. दूसरी ओर वैजयंती खेडि़या, उषा देवी, सुधा प्रसाद, माला देवी, परिक्षण महतो, सुरेन्द्र महतो एवं श्री श्यामसुन्दर शर्मा ने बसैला, बगडीहा एवं वासुदेवपुर पंचायत का पैदल भ्रमण कर मतदाताओं से राजद के पक्ष में मतदान की अपील की.
राजद प्रत्याशी ने की शहर के कई इलाके में पदयात्रा
राजद प्रत्याशी ने की शहर के कई इलाके में पदयात्रा फोटो:21परिचय : जनसपंर्क अभियान चलाते राजद प्रत्याशी ओम प्रकाश खेड़िया. दरभंगा. महागंठबंधन प्रत्याशी ओमप्रकाश खेड़िया ने चुनाभट्टी, बसैला, काकरघाटी, कठहलबाड़ी, नवटोलिया, बीरा सुन्दरपुर में पदयात्रा कर मतदाताओं से राजद के पक्ष में मतदान की अपील की. पदयात्रा के क्रम में राजद समर्थकों ने जगह-जगह श्री […]
