डॉ गणपति मश्रि के निधन से शोक की लहर

डॉ गणपति मिश्र के निधन से शोक की लहर दरभंगा. प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ सह साहित्य पोषी डॉ गणपति मिश्र के निधन से सम्पूर्ण मिथिला मर्माहत है. सोमवार को जगह-जगह शोकसभा कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से शुभेच्छुओं ने प्रार्थना की. लोगों ने डॉ मिश्र के निधन को चिकित्सा क्षेत्र के साथ […]

डॉ गणपति मिश्र के निधन से शोक की लहर दरभंगा. प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ सह साहित्य पोषी डॉ गणपति मिश्र के निधन से सम्पूर्ण मिथिला मर्माहत है. सोमवार को जगह-जगह शोकसभा कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से शुभेच्छुओं ने प्रार्थना की. लोगों ने डॉ मिश्र के निधन को चिकित्सा क्षेत्र के साथ ही साहित्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया. मिथिला संस्कृत विकास मंच की बैठक श्यामा मंदिर परिसर में विनोद कुमार की अध्यक्षता में हुई. इसमें उनके आकस्मिक निधन पर दो मिनट मौन रख श्रद्धा निवेदित की गयी. मंच के महासचिव डॉ चौधरी हेमचंद्र राय ने डॉ मिश्र के निधन को मिथिलावासियों के लिए अपूरणीय क्षति बताया. मौके पर डॉ रामनारायण मिश्र, एमएन पाठक, डॉ सोमेश्वर नाथ दधिची, रविंद्र ठाकुर, दुर्गानंद झा, प्रकाश पासवान, अरूणजी झा, चंद्रकांत झा, बाबूनारायण झा आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की. इधर राष्ट्रीय सीनियर सिटीजन एसोसिएशन की जिला शाखा की ओर से शोकसभा हुई. इसमें महासचिव विद्यानंद चौधरी ने डॉ मिश्र के व्यक्तित्व व कृतित्व को महान बताया. मौके पर कमलेश झा, डॉ गोपाल प्रसाद सिंह, शत्रुघ्न ठाकुर, काशीनाथ मिश्र, गंगा राम, लक्ष्मी पासवान, विजय कुमार मिश्र, हीरा लाल सहनी आदि उपस्थित थे. वहीं मिर्जापुर में हुई शोकसभा में डॉ दिलीप झा, चंद्रशेखर झा बूढ़ाभाई, कौशल किशोर कर्ण, राणा दत्ता आदि ने गहरा दु:ख प्रकट किया. साहित्यकार फुलचंद्र झा प्रवीण ने उनके निधन को साहित्य के लिए बड़ा आघात बताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >