निर्दलीय प्रत्याशी कमल सेठ ने किया जनसंपर्क फोटो संख्या- 19परिचय. जनसंपर्क के दौरान लोगों से वोट मांगते कमल राम विनोद झा उर्फ सेठजी. बेनीपुर. बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र से स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे नवादा निवासी कमल राम विनोद झा उर्फ सेठजी ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र के लवानी, त्रिमुहानी, जरिसों, बसुहाम आदि दर्जन भर गांवों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से अपने पक्ष में वोट मांगा. वहीं उन्होंने लोगों से अपील की कि बेनीपुर विधानसभा का सर्वांगीण विकास तभी होगा जब स्थानीय विधायक होगा. इसलिए लोगों से एक बार स्थानीय प्रत्याशी को मौका देने की बात कहते हुए अपने विकास की पहली प्राथमिकता में बेनीपुर को जिला का दर्जा दिलाने की बात कही. इस दौरान उनके साथ सुधीर झा, विश्वम्भर झा, श्रवण झा, मनोज कुमार झा, साबीर अंसारी, कुमुद झा, महेंद्र नारायण झा लाल अदि दर्जनों युवाओं की टोली उनके चुनाव चिन्ह सीटी बजाते तथा उसके प्रति लोगों को आकृष्ट कराते चल रहे थे.
नर्दिलीय प्रत्याशी कमल सेठ ने किया जनसंपर्क
निर्दलीय प्रत्याशी कमल सेठ ने किया जनसंपर्क फोटो संख्या- 19परिचय. जनसंपर्क के दौरान लोगों से वोट मांगते कमल राम विनोद झा उर्फ सेठजी. बेनीपुर. बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र से स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे नवादा निवासी कमल राम विनोद झा उर्फ सेठजी ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र के लवानी, त्रिमुहानी, जरिसों, बसुहाम आदि […]
