लंबित वेतन भुगतान की मांग दरभंगा. नव नियुक्त माध्यमिक शिक्षक संघ के उप संयोजक संजीत झा सुमन ने दरभंगा जिले के नियोजित शिक्षकों को पिछले चार महीने से लंबित वेतन भुगतान एक सप्ताह के अंदर करवाने की मांग की है. शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव को भेजे ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षकों के अंतर वेतन का भुगतान भी लंबित है. आवंटन उपलब्ध रहने पर भी वेतन नहीं मिलने से शिक्षक परिवार के समक्ष भुखमरी की स्थिति आ गयी है. दुर्गापूजा एवं मुहर्रम में शिक्षकों को वेतन नहीं मिला साथ ही अब दीपावली एंव छठ आने वाला है यदि शीघ्र वेतन का भुगतान नहीं होता है तो संघ चुनाव का बहिष्कार कर सकता है.
लंबित वेतन भुगतान की मांग
लंबित वेतन भुगतान की मांग दरभंगा. नव नियुक्त माध्यमिक शिक्षक संघ के उप संयोजक संजीत झा सुमन ने दरभंगा जिले के नियोजित शिक्षकों को पिछले चार महीने से लंबित वेतन भुगतान एक सप्ताह के अंदर करवाने की मांग की है. शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव को भेजे ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि माध्यमिक एवं […]
