निगम की राजनीति बन रही विधानसभा की सीढ़ी निगम राजनीति से आधा दर्जन कर चुके हैं विधानसभा का प्रतिनिधित्व पूर्व इतिहास को दुहराने में लगे हैं प्रमुख प्रत्याशी दरभंगा. दरभंगा नगरपालिका से लेकर नगर निगम की राजनीतिक सीढ़ी से अबतक यहां के आधा दर्जन पार्षद विधानसभा एवं विधान परिषद तक पहुंच चुके हैं. वर्तमान विधानसभा चुनाव में दरभंगा विधानसभा क्षेत्र से राजग के भाजपा उम्मीदवार सह निवर्तमान विधायक संजय सरावगी एवं महागंठबंधन के राजद प्रत्याशी ओम प्रकाश खेड़िया हैं. इन दोनों नेताओं की राजनीति भी नगर निगम से ही शुरू हुई थी. श्री सरावगी पहली बार निगम पार्षद बने और उसके बाद मेयर पद के लिए चुनाव भी लड़े, पर सफलता नहीं मिली. इसके बाद भाजपा प्रत्याशी के रूप में अबतक वे तीन बार इस विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए चौथी पारी के लिए चुनाव मैदान में हैं. दूसरी ओर 15 वर्षों तक दरभंगा नगर निगम में मेयर के पद पर काबिज रहनेवाले ओम प्रकाश खेड़िया को राजद ने इस विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है. नगर निगम की राजनीति से ऊंची छलांग लगाने को ये दोनों प्रत्याशी जनसंपर्क में जुड़े हैं. जानकारी के अनुसार दरभंगा नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष रमावल्लभ जालान वर्ष 1969 में दरभंगा विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने थे. इसके बाद वर्ष 1985 में पूर्व पार्षद असफाक अंसारी विधायक बने. वर्ष 1990 में नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष कामेश्वर पूर्वे यहां से विधायक बने. वर्ष 2000 में पूर्व निगम पार्षद सुल्तान अहमद विधानसभा का चुनाव जीते. वर्ष 2005 में पूर्व पार्षद संजय सरावगी यहां के विधायक बने. इसी तरह पूर्व पार्षद डॉ दिलीप कुमार चौधरी दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से दो बार विधान परिषद का प्रतिनिधित्व किये. वर्तमान में भी वे विधान परिषद के सदस्य हैं. दरभंगा नगरपालिका एवं नगर निगम की राजनीति से विधानसभा की छलांग लगाने की कोशिश में करीब आधा दर्जन पूर्व पार्षदों को निराशा हाथ लगी. इनमें मुमताज आलम, डॉ कमरूल हसन, दरबारी लाल केवट, पूर्व मेयर रमाकांत कुंवर एवं फिदा हुसैन अंसारी हैं. निगम की इस प्राथमिक पाठशाला से विधानसभा तक पहुंचने की मंशा लेकर वर्तमान में पूर्व मेयर एवं निवर्तमान विधायक आमने-सामने हैं. अब देखना है कि छलांग लगाने में किसे सफलता मिलती है.
निगम की राजनीति बन रही विधानसभा की सीढ़ी
निगम की राजनीति बन रही विधानसभा की सीढ़ी निगम राजनीति से आधा दर्जन कर चुके हैं विधानसभा का प्रतिनिधित्व पूर्व इतिहास को दुहराने में लगे हैं प्रमुख प्रत्याशी दरभंगा. दरभंगा नगरपालिका से लेकर नगर निगम की राजनीतिक सीढ़ी से अबतक यहां के आधा दर्जन पार्षद विधानसभा एवं विधान परिषद तक पहुंच चुके हैं. वर्तमान विधानसभा […]
