सेक्टर दंडाधिकारियों को उपलब्ध कराये गये वाहन

सेक्टर दंडाधिकारियों को उपलब्ध कराये गये वाहन बहादुरपुर. आसन्न चुनाव को लेकर बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र के दोनों प्रखंडों में सोमवार को सेक्टर मजिस्ट्रेटों को वाहन उपलब्ध कराया गया. इसको लेकर बहादुरपुर तथा हनुमाननगर प्रखंड प्रशासन के सेक्टर पदाधिकारी को वाहन उपलब्ध कराने में जुटे रहे. जानकारी के अनुसार क्षेत्र में कुल 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाये […]

सेक्टर दंडाधिकारियों को उपलब्ध कराये गये वाहन बहादुरपुर. आसन्न चुनाव को लेकर बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र के दोनों प्रखंडों में सोमवार को सेक्टर मजिस्ट्रेटों को वाहन उपलब्ध कराया गया. इसको लेकर बहादुरपुर तथा हनुमाननगर प्रखंड प्रशासन के सेक्टर पदाधिकारी को वाहन उपलब्ध कराने में जुटे रहे. जानकारी के अनुसार क्षेत्र में कुल 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाये गये हैं. बहादुरपुर में 14 तथा हनुमाननगर में 7 सेक्टर मजिस्ट्रेटों के बीच देर शाम वाहन उपलब्ध करा दिया गया है. बीडीओ अविनाश कुमार ने बताया कि प्रत्येक सेक्टर मजिस्ट्रेट को 10 से 15 मतदान केंद्र दिया गया है. अपने-अपने मतदान केंद्रों के भौतिक सत्यापन में जुटे रहेंगे. मालूम हो कि विधानसभा क्षेत्र में कुल 261 मतदान केंद्र है, जिसमें बहादुरपुर में 165 तथा हनुमाननगर प्रखंड में 96 मतदान केंद्रों पर 5 नवंबर को मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >