बुद्धिजीवियों को अमित शाह आज करेंगे संबोधित

बुद्धिजीवियों को अमित शाह आज करेंगे संबोधित दरभंगा. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 27 अक्टूबर को दरभंगा आ रहे हैं. इस दौरान वे बुद्धिजीवियों को संबोधित करेंगे. इसे सफल बनाने के लिए भाजपा के नेतृत्व में राजग कार्यकर्त्ताओं ने पूरी तैयारी कर ली है. भाजपा शिक्षा मंच के जिलाध्यक्ष डा. ब्रज मोहन मिश्र ने […]

बुद्धिजीवियों को अमित शाह आज करेंगे संबोधित दरभंगा. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 27 अक्टूबर को दरभंगा आ रहे हैं. इस दौरान वे बुद्धिजीवियों को संबोधित करेंगे. इसे सफल बनाने के लिए भाजपा के नेतृत्व में राजग कार्यकर्त्ताओं ने पूरी तैयारी कर ली है. भाजपा शिक्षा मंच के जिलाध्यक्ष डा. ब्रज मोहन मिश्र ने इस संबंध में बताया कि हराही तालाब के पश्चिम किनारे स्थित सीएम लॉ कॉलेज में शाम 4 बजे श्री शाह का कार्यक्रम निर्धारित है. वे बतौर मुख्य अतिथि सभा को संबोधित करेंगे. इनके साथ केंद्रीय दूर संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद के अलावा स्थानीय सांसद कीर्त्ति आजाद भी मौजूद रहेंगे. इसकी अध्यक्षता डा. अनिल कुमार सिंह करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >