सभी 16 सेक्टर पदाधिकारियों को मुहैया कराये गये वाहन

सभी 16 सेक्टर पदाधिकारियों को मुहैया कराये गये वाहन फोटो :3परिचय – सेक्टर पदाधिकारी के लिए जब्त वाहन.बिरौल : बिरौल अंतर्गत तीन विधानसभा क्षेत्र में 16 सेक्टर पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है. सभी पदाधिकारी को मतदान केन्द्रों के भ्रमण के लिए वाहन उपलब्ध कराया गया है. उक्त जानकारी बीडीओ सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी रजत […]

सभी 16 सेक्टर पदाधिकारियों को मुहैया कराये गये वाहन फोटो :3परिचय – सेक्टर पदाधिकारी के लिए जब्त वाहन.बिरौल : बिरौल अंतर्गत तीन विधानसभा क्षेत्र में 16 सेक्टर पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है. सभी पदाधिकारी को मतदान केन्द्रों के भ्रमण के लिए वाहन उपलब्ध कराया गया है. उक्त जानकारी बीडीओ सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी रजत किशोर सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि सभी सेक्टर पदाधिकारी को वाहन आवंटन करते हुए अग्रिम दो हजार नगद एवं तीस-तीस लीटर डीजल दिया गया है. मालूम हो कि बिरौल प्रखंड अंतर्गत 78 कुशेश्वरस्थान विधान सभा क्षेत्र में रतीश चंद्र झा, जयजय राम राय, शफीक अंसारी, मो. मनौवर इस्लाम, 79 गौड़ाबोराम विधान सभा क्षेत्र में नंदलाल राम, शशि शेखर चोधरी, नरेश प्रसाद यादव, रामपुकार पासवान, अम्बिका प्रसाद, प्रदीप कुमार, विजय कुमार तथा 80 बेनीपुर विधान सभा क्षेत्र में सत्येन्द्र प्रसाद राणा, ब्रजेश, सैयद मो. गौवुलर रहमान को सेक्टर पदाधिकारी के रूप में तैनात किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >