सांसद कीर्ति ने हरि के लिए किया जनसंपर्क बहादुरपुर. विधानसभा क्षेत्र के राजग गठबंधन प्रत्याशी हरि सहनी के समर्थन में रविवार को सांसद कीर्त्ति आजाद ने हनुमाननगर प्रखंड के कई गांवों का भ्रमण किया. गोदाईपट्टी, विशनपुर, मोरो, बसुआरा, पटोरी, धनुखी टोल, रुपौली, नैथाम, छतौना, नरसारा आदि गांवों में मतदाताओं से जनसंपर्क किया. इस दौरान सासंद श्री आजाद ने कहा कि एनडीए की लहर पूरे बिहार में चल रहा है. भाजपा के प्रत्याशी हरि सहनी ने बहादुरपुर प्रखंड के खराजपुर पंचायत के विभिन्न टोलों में मतदाताओं से जनसंपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. मौके पर मंडल अध्यक्ष राजीव मिश्रा, रालोसपा के जिलाध्यक्ष राजीव कुशवाहा, सत्यनारायण पासवान, मीडिया प्रभारी राजेश कुमार, मनोज सदा आदि कार्यक र्त्ता उपस्थित थे.
सांसद कीर्ति ने हरि के लिए किया जनसंपर्क
सांसद कीर्ति ने हरि के लिए किया जनसंपर्क बहादुरपुर. विधानसभा क्षेत्र के राजग गठबंधन प्रत्याशी हरि सहनी के समर्थन में रविवार को सांसद कीर्त्ति आजाद ने हनुमाननगर प्रखंड के कई गांवों का भ्रमण किया. गोदाईपट्टी, विशनपुर, मोरो, बसुआरा, पटोरी, धनुखी टोल, रुपौली, नैथाम, छतौना, नरसारा आदि गांवों में मतदाताओं से जनसंपर्क किया. इस दौरान सासंद […]
