कैंपस ... पूजावकाश के बाद आज खुलेगा विवि

कैंपस … पूजावकाश के बाद आज खुलेगा विवि दरभंगा. दुर्गा पूजा के लंबे अवकाश के बाद सोमवार को दरभंगा स्थित ललित नारायण मिथिला विवि एवं कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि सहित इसके अधीन सभी कॉलेज खुलेंगे. इसके साथ ही विवि विभागों एवं कॉलेजों में वर्गों का संचालन भी होगा. वहीं कई परीक्षा के लंबित परिणाम […]

कैंपस … पूजावकाश के बाद आज खुलेगा विवि दरभंगा. दुर्गा पूजा के लंबे अवकाश के बाद सोमवार को दरभंगा स्थित ललित नारायण मिथिला विवि एवं कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि सहित इसके अधीन सभी कॉलेज खुलेंगे. इसके साथ ही विवि विभागों एवं कॉलेजों में वर्गों का संचालन भी होगा. वहीं कई परीक्षा के लंबित परिणाम शीघ्र प्रकाशित होंगे. स्नातक प्रथत खंड की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम भी प्रकाशित होगा. स्नातक द्वितीय खंड के परीक्षा का परिणाम शीघ्र प्रकाशित होने की संभावना है. बताया जाता है कि दूरस्थ शिक्षा निदेशालय द्वारा संचालित जून सत्रांत परीक्षा का रिजल्ट लगभग तैयार हो चुका है. कुलपति के मुख्यालय आने के बाद अनुमोदन प्राप्त कर प्रकाशित कर दिया जायेगा. वहीं स्नातक द्वितीय खंड के परीक्षा परिणाम भी तैयारी के कगार पर है. वहीं कासिंदसं विवि में नैक मूल्यांकन को लेकर हो रही तैयारी में तेजी आयेगी. जबकि फरवरी माह में संभावित दीक्षांत समारेाह के बाबत भी हो रही तैयारी में तीव्रता आयेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >