सांसद पप्पू यादव पर आचार संहिता उल्लंघन का केसकेवटी. जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के संरक्षक सह सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव समेत अन्य के विरुद्ध केवटी थाना में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन से संबंधित प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उड़नदस्ता के दंडाधिकारी मनोज कुमार के द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में सांसद पप्पू यादव, हाजी नूर मदनी हेलीकॉप्टर के पायलट अजय कुमार जायसवाल एवं प्रत्याशी चंद्रकांत सिंह पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने की बात कही है. प्राथमिकी में कहा गया है कि हेलीकॉप्टर के लैंडिंग एवं उड़ान भरने का समय 23 अक्टूबर को 10.05 से 11.30 निर्धारित था. जबकि 2.25 में उनका हेलीकॉप्टर लैंड किया. सभा भी 11.40 से 3.00 बजे तक चली जो अनुमति के विपरीत था. केवटी थानाध्यक्ष ने कांड संख्या 124/15 दर्ज कर ली है.
सांसद पप्पू यादव पर आचार संहिता उल्लंघन का केस
सांसद पप्पू यादव पर आचार संहिता उल्लंघन का केसकेवटी. जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के संरक्षक सह सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव समेत अन्य के विरुद्ध केवटी थाना में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन से संबंधित प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उड़नदस्ता के दंडाधिकारी मनोज कुमार के द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में सांसद पप्पू यादव, […]
