कैंपस- महिला छात्रावास का नर्मिाण कार्य ठप

कैंपस- महिला छात्रावास का निर्माण कार्य ठप दरभंगा. स्थानीय मारवाड़ी कॉलेज में महिला छात्रावास का निर्माण कार्य कई माह से ठप है. कॉलेज में नामांकित छात्राओं की संख्या को देखते हुए इसकी आवश्यकता व अनिवार्यता को महसूस की गयी, लेकिन निर्माण में हो रहे विलंब से इसका लाभ छात्राओं को तत्काल नहीं मिल पा रहा […]

कैंपस- महिला छात्रावास का निर्माण कार्य ठप दरभंगा. स्थानीय मारवाड़ी कॉलेज में महिला छात्रावास का निर्माण कार्य कई माह से ठप है. कॉलेज में नामांकित छात्राओं की संख्या को देखते हुए इसकी आवश्यकता व अनिवार्यता को महसूस की गयी, लेकिन निर्माण में हो रहे विलंब से इसका लाभ छात्राओं को तत्काल नहीं मिल पा रहा है. उल्लेखनीय है कि उक्त महाविद्यालय में दूर दूर की छात्राएं नामांकित है. जिन्हें आवासीय कठिनाई हो रही है. बताया जाता है कि यूजीसी के द्वारा आवंटित राशि से इसका निर्माण कराया जा रहा है. यूजीसी प्रथम चरण में 35 लाख की राशि आवंटित की थी .जिससे निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ पर कोष समाप्त हो जाने के कारण अब यह बंद है. कॉलेज के प्राधानाचार्य डा. मुश्ताक अहमद ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यूजीसी के द्वारा दूसरे चरण में आवंटित राशि से इसे पूरा किया जा सकेगा. इसके लिए प्राप्त राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र भेजा जा चुका है. यूजीसी से प्राप्त आवंटन के पश्चात पुन: निर्माण कार्य प्रारंभ होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >