Darbhanga News: आगामी शैक्षिक सत्र में स्कूली बच्चों के लिए 5.96 लाख पुस्तकों के सेट जरूरत

Darbhanga News:पहली कक्षा से आठवीं तक के पांच लाख 96 हजार 766 बच्चों को शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नि:शुल्क पुस्तक सेट जिला सर्व शिक्षा संभाग उपलब्ध करायेगा.

Darbhanga News: राजकुमार रंजन, दरभंगा. जिले के सभी कोटि सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत पहली कक्षा से आठवीं तक के पांच लाख 96 हजार 766 बच्चों को शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नि:शुल्क पुस्तक सेट जिला सर्व शिक्षा संभाग उपलब्ध करायेगा. इसके लिए जिला सर्व शिक्षा संभाग ने बिहार एजुकेशन प्रोजेक्ट काउंसिल को नए शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के पूर्व ही डिमांड पत्र भेज दिया है, ताकि नामांकित सभी बच्चों को शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होते ही पुस्तक हस्तगत करा दिया जाय. विभागीय जानकारी के अनुसार बिहार टेस्ट-बुक द्वारा ससमय पुस्तक सेट उपलब्ध नहीं कराए जाने की वजह से चालू शैक्षणिक सत्र 2025-26 में महज 75 फीसदी बच्चों को ही पुस्तक उपलब्ध करायी जा सकी थी. इस कारण अधिकांश बच्चे बिना पुस्तक के ही त्रैमासिक, छमाही, नौमाही परीक्षा से गुजरे हैं. साथ ही वार्षिक परीक्षा भी देंगे. इस शेष बच्चों को पुस्तक सेट उपलब्ध कराने के लिए जिला से कई बार पत्राचार भी किया गया, लेकिन राज्य मुख्यालय स्तर से डिमांड के अनुरूप अभीतक पुस्तक उपलब्ध नहीं करायी गयी है. इसी वजह से नए शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के पूर्व ही जिला सर्व शिक्षा संभाग द्वारा राज्य मुख्यालय को डिमांड भेजा गया है.

किसी कक्षा के लिए कितनी डिमांड

नये सत्र 2026-27 के लिए जिला सर्व शिक्षा संभाग द्वारा भेजे गए डिमांड पत्र में कहा गया है कि वर्ग पहली से आठवीं तक के लिए हिंदी, उर्दू, मिक्स पांच लाख 96 हजार 766 पुस्तक सेट की आवश्यकता है. वर्गवार आकड़ा बताता है कि प्रथम वर्ग के लिए हिंदी, उर्दू , मिक्स 59 हजार 12 पुस्तक सेट का डिमांड भेजा गया है. इसी प्रकार दूसरी के लिए 67 हजार 657, तीसरी के लिए 77 हजार 514, चौथी के लिए 81 हजार 74, पांचवीं के लिए 85 हजार 169, छठी के लिए 77 हजार 102, सातवीं के लिए 74 हजार 954 व आठवीं वर्ग के लिए 74 हजार 284 हिंदी, उर्दू व मिक्स पुस्तक सेट का डिमांड भेजा गया है.

नये शैक्षणिक सत्र के लिए प्रखंडवार पुस्तक सेट की डिमांड सूची

प्रखंड – वर्ग एक – दो – तीन – चार – पांच – छठी – सातवीं – आठवींअलीनगर – 2760 – 2867 – 3541 – 3733 – 4208 – 4146 – 3665 – 3372बहादुरपुर – 3115 – 3267 – 3723 – 3655 – 4212 – 3205 – 4035 – 3941बहेड़ी – 4610 – 6507 – 7312 – 7702 – 7795 – 5706 – 6111 – 6854बेनीपुर – 2265 – 3460 – 4803 – 4832 – 5395 – 5373 – 4150 – 4230बिरौल – 4810 – 4725 – 5987 – 5493 – 5814 – 5585 – 5574 – 5425गौड़ाबौराम – 3125 – 3184 – 3283 – 3417 – 3424 – 3519 – 3021 – 2584हनुमाननगर – 2816 – 3106 – 3604 – 3738 – 3696 – 2964 – 3121 – 3702हायाघाट – 2372 – 2622 – 2605 – 2824 – 3088 – 3128 – 3217 – 3172जाले – 4441 – 4922 – 5381 – 5737 – 6099 – 5296 – 5322 – 5164कुशेश्वर पूर्वी – 2896 – 3584 – 4085 – 4463 – 4480 – 3064 – 2733 – 2441कुशेश्वरस्थान – 3052 – 3967 – 4551 – 4436 – 4674 – 3762 – 3632 – 2998केवटी – 4502 – 4790 – 5740 – 5986 – 6149 – 6548 – 6454 – 6590किरतपुर – 2151 – 2266 – 2517 – 2575 – 2669 – 1779 – 1690 -1540मनीगाछी – 2810 – 2810 – 2555 – 3115 – 3343 – 3913 – 3851 – 3346सिंहवाड़ा – 4001 – 4558 – 5131 – 5761 – 5954 – 5494 – 5224 – 5393तारडीह – 1540 – 1919 – 2082 – 2072 – 2193 – 2007 – 1918 – 1864

कहते हैं अधिकारी

प्रथम वर्ग से आठवीं कक्षा तक में नामांकित शत-प्रतिशत बच्चों को आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 में पुस्तक सेट उपलब्ध कराये जाने हैं. इसके लिए बिहार स्टेट काउंसिल के निर्देश पर संबंधित प्रखंड से प्राप्त वर्गवार डिमांड सूची उपलब्ध करा दी गयी है.

-संजय कुमार, डीपीओ सर्व शिक्षा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >