शराब की बड़ी खेप पर पुलिस की छापेमारी, मैजिक वाहन से 2088 बोतल विदेशी शराब बरामद

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी विदेशी शराब की खेप पकड़ी है. मैरची गांव के पास एक मैजिक वाहन से 2088 बोतल शराब जब्त की गई. शराब तस्कर वाहन चालक मौके से फरार हो गए.

दरभंगा: कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के मैरची गांव स्थित पोखर के समीप सोमवार की देर रात पुलिस ने छापेमारी कर विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की. पुलिस ने शराब लदे एक मैजिक वाहन को जब्त किया. हालांकि, छापेमारी की भनक लगते ही शराब तस्कर और वाहन चालक अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गये.

पुलिस ने वाहन से विभिन्न ब्रांडों की बीयर एवं विदेशी शराब की कुल 2088 बोतलें बरामद की हैं. इनकी कुल मात्रा 491.04 लीटर बतायी गयी है.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मैरची पोखर के समीप एक मैजिक वाहन से विदेशी शराब की बड़ी खेप उतारने की तैयारी की जा रही है. सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस बल के साथ तत्काल छापेमारी की गयी.

पुलिस के पहुंचने पर पोखर के समीप मैजिक वाहन खड़ा मिला. वाहन की तलाशी लेने पर उसमें शराब से भरे कार्टन बरामद हुए. पुलिस ने आसपास के इलाके में तस्कर और चालक की तलाश की, लेकिन दोनों नहीं मिले. इसके बाद मैजिक वाहन को जब्त कर थाना लाया गया.

2088 बोतलों में 491.04 लीटर शराब

मंगलवार की सुबह वाहन से शराब के कार्टन उतारकर उनकी गिनती की गयी. इसमें विभिन्न ब्रांडों की बीयर एवं विदेशी शराब की कुल 2088 बोतलें मिलीं. पुलिस के अनुसार, बरामद शराब की कुल मात्रा 491.04 लीटर है.

वाहन मालिक का लगाया जा रहा पता

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में अज्ञात शराब कारोबारी एवं मैजिक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस वाहन के चेचिस नंबर के आधार पर उसके मालिक का पता लगाने में जुटी है.

शराब तस्कर और चालक की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें

एसएसपी ने साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण, प्रशिक्षु सिपाहियों की फिटनेस और अनुशासन पर दिया जोर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुधीर कुमार चौधरी

सुधीर कुमार चौधरी 17 वर्षों से पत्रकारिता कर रहे हैं. सामाजिक, राजनीतिक, अपराध व धर्म-संस्कृति जैसे विषयों पर इनकी पैनी नजर रहती है और वे इन बीट्स पर सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >