नगर विधायक ने किया उद्घाटन दरभंगा. वार्ड नंबर 21 एवं 47 में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन अभियान का शुभारंभ नगर विधायक संजय सरावगी ने किया. इस मौके पर विधायक ने स्थानीय पार्षद के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि निगम प्रशासन का यह उत्तरदायित्व है कि शहर के सभी वार्डों में इसे लागू करें. उन्होंने डोर-टू-डोर कलेक्शन अभियान में किसी मुहल्ले को उपेक्षित नहीं करने की भी सलाह दी. नगर विधायक ने डीएम की उपस्थिति में नगर निगम प्रशासन को अबतक कचरा संधारण के लिए जगह उपलब्ध नहीं होने पर क्षोभ व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि एक तरफ देश के प्रधानमंत्री स्वच्छता अभियान चला रहे हैं. वैसी स्थिति में दरभंगा शहर में अनेक शहर के प्रवेशद्वारों पर सड़क किनारे जहा-तहां फेंके गये कचरों के ढेर से शहर की सफाई व्यवस्था पर सवालिया निशान लगता है. उन्होंने उम्मीद जतायी कि जिला प्रशासन की पहल से शीघ्र ही इसका निदान होगा. मुख्य अतिथि के रूप में डीएम कुमार रवि ने वार्ड 21 एवं 47 में डोर टू डोर कचरा वसूलने संबंधित कार्य प्रारंभ करने की सराहना की. डीएम ने कहा कि अधिक से अधिक वार्डों में इसे शुरू किया जाये. मेयर गौड़ी पासवान ने कहा कि कई वार्डों के पार्षद इसे शीघ्र शुरू करने की योजना बना रहे हैं और शीघ्र ही कई अन्य वार्डों में भी इसका शुभारंभ किया जायेगा. नगर आयुक्त महेंद्र कुमार ने कहा कि संबंधित वार्ड के जमादारों एवं सफाई कर्मियों को डोर टू डोर कचरा वसूलने के बाद उसे सार्वजनिक स्थान पर रखने का निर्देश दिया गया है ताकि शीघ्र ही ट्रैक्टर से उसका उठाव कर लिया जाये. इस मौके पर पार्षद मधुबाला सिन्हा, आशुतोष कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.
दो वार्डों में डोर-टू- डोर कचरा वसूली का उद्घाटन
नगर विधायक ने किया उद्घाटन दरभंगा. वार्ड नंबर 21 एवं 47 में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन अभियान का शुभारंभ नगर विधायक संजय सरावगी ने किया. इस मौके पर विधायक ने स्थानीय पार्षद के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि निगम प्रशासन का यह उत्तरदायित्व है कि शहर के सभी वार्डों में इसे लागू करें. […]
