दरभंगा: रेल लाइन की मांग को लेकर सड़कों पर उतरी कुशेश्वरस्थान की जनता, विरोध में बाजार बंद

Published by : Aniket Kumar Updated At : 09 Jun 2026 1:24 PM

विज्ञापन

कुशेश्वरस्थान बाजार में विरोध प्रदर्शन करते लोग

Darbhanga News: सकरी–हसनपुर रेल परियोजना को पुराने मार्ग पर पूरा करने की मांग को लेकर आज सुबह से कुशेश्वरस्थान बाजार बंद रहा. प्रदर्शनकारियों ने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी की और चेतावनी दी कि रेल लाइन निर्माण शुरू नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा. पढ़ें पूरा अपडेट…

विज्ञापन

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पूर्वी से संतोष पोद्दार की रिपोर्ट

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान को रेल नेटवर्क से जोड़ने और सकरी–हसनपुर रेल परियोजना को पुराने तय मार्ग पर पूरा करने की मांग को लेकर सोमवार को कुशेश्वरस्थान बाजार पूरी तरह बंद रहा. बंदी का असर पूरे बाजार क्षेत्र में देखने को मिला, जहां दुकानों के शटर गिरे रहे और बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन में शामिल हुए. स्थानीय व्यवसायियों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने आंदोलन को खुला समर्थन दिया.

जनप्रतिनिधियों के खिलाफ फूटा गुस्सा

विरोध प्रदर्शन करते लोग

बाजार बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. आंदोलनकारियों का आरोप था कि वर्षों पुरानी रेल परियोजना को जानबूझकर लटकाया जा रहा है, जिससे इलाके के लाखों लोगों को विकास से वंचित होना पड़ रहा है. इस दौरान कई नेताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया गया.

सभा में उठी रेल लाइन जल्द शुरू करने की मांग

आंदोलन के दौरान आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि सकरी–हसनपुर रेल परियोजना केवल एक रेल लाइन नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास की रीढ़ है. मुख्य पार्षद शत्रुघ्न पासवान ने कहा कि कुशेश्वरस्थान तक रेल पहुंचाना दिवंगत रामविलास पासवान का सपना था, जिसे अब तक पूरा नहीं किया जा सका. वहीं कॉमरेड ललितेश्वर पासवान ने आरोप लगाया कि परियोजना को अनावश्यक रूप से रोका जा रहा है.

विकास और रोजगार से जुड़ा है मुद्दा

वक्ताओं ने कहा कि रेल लाइन शुरू होने से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और व्यापार को नई गति मिलेगी. व्यवसायी संघ के प्रतिनिधियों ने भी परियोजना में हो रही देरी पर नाराजगी जताई और जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की.

17 जून को होगी महापंचायत

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी प्रशांत कुमार ने कहा कि हरिनगर से कुशेश्वरस्थान के बीच केवल कुछ किलोमीटर रेल लाइन का निर्माण बाकी है. उन्होंने घोषणा की कि आंदोलन के अगले चरण में 17 जून को वैष्णवी दुर्गा मंदिर परिसर में महापंचायत आयोजित की जाएगी, जहां आगे की रणनीति तय होगी.

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन