Darbhanga News: अज्ञात वाहन की ठोकर से 23 वर्षीय युवक की मौत

Darbhanga News:शनिवार की देर रात करीब नौ बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार कमतौल निवासी महेश महतो के 23 वर्षीय पुत्र ऋतिक कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.

Darbhanga News: कमतौल. एसएच-75 पथ पर बिरियानी महल के समीप शनिवार की देर रात करीब नौ बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार कमतौल निवासी महेश महतो के 23 वर्षीय पुत्र ऋतिक कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. बताया जाता है कि वह किसी काम से घर से निकला था. कमतौल से दरभंगा की ओर जा रहे तेज रफ़्तार एक अज्ञात वाहन उसे ठोकर मार कर भाग गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा. स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक बिना हेलमेट के ही बाइक पर सवार था. ठोकर लगते ही सिर के बल सड़क पर गिरा. इससे सिर दो भागों में बंट गया. थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है. इधर रविवार की शाम परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया. बताया जाता है कि मृतक तीन भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था. उसकी शादी हो चुकी थी, उसे एक वर्ष का एक पुत्र भी है. इस घटना से उसकी पत्नी कामिनी देवी पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है. मासूम पुत्र को तो यह भी पता नहीं कि अब उसका पिता इस दुनियां में नहीं है. पत्नी, मां सहित सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >