Darbhanga News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 207 मामले का हुआ निष्पादन

Darbhanga News:स्थानीय व्यवहार न्यायालय में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 207 मामलों के निष्पादन के साथ ही 87 लाख 46 हजार 839 रुपये का समझौता हुआ.

Darbhanga News: बेनीपुर. स्थानीय व्यवहार न्यायालय में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 207 मामलों के निष्पादन के साथ ही 87 लाख 46 हजार 839 रुपये का समझौता हुआ. बेंच संख्या एक पर न्यायिक सदस्य जिला व अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय, ऋषि गुप्ता व अधिवक्ता सदस्य नवाज अहमद ने 24 आपराधिक वाद, तीन विद्युत मामले व दो दूरसंचार विभाग के मामले को निष्पादित करते हुए 14 हजार पांच सौ रुपये का समझौता कराया. वहीं दूसरे बेंच पर न्यायिक सदस्य के रुप में नियुक्त एसीजेएम संगीता रानी व अधिवक्ता सदस्य शेषनाथ दास ने 13 आपराधिक वाद, 6 विद्युत विभाग के वाद, 12 ग्राम कचहरी वाद सहित बैंक आफ इंडिया के चार व सेंट्रल बैंक के 22 मामलों को निबटाते हुए 12 लाख 47 हजार 693 रुपये का समझौता कराया. तीसरे बेंच पर न्यायिक सदस्य एसडीजेएम अनुराग तिवारी व अधिवक्ता सदस्य नवीन कुमार ठाकुर ने एसबीआइ के 62, पंजाब नेशनल बैंक के 22 व ग्रामीण बैंक के 52 ऋण संबंधी मामलों का निबटारा कर 74 लाख 84 हजार 646 रुपये का समझौता कराया. सभी मामले पक्षकारों के बीच हुए आपसी सुलह-समझौते पर किया गया. एडीजे गुप्ता ने लोक अदालत की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पक्षकारों के लिए आज का दिन किसी त्योहार से कम नहीं है. आपसी मतभेद को भूलकर पक्षकार राजी-खुशी से अपने मुकदमे का निबटारा कराते हैं और समाज को भाईचारे का संदेश देते हैं. एसीजेएम संगीता रानी ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि लोक अदालत को सफल बनाने में अधिवक्तागण, अधिवक्ता लिपिकों और सभी न्यायिक कर्मियों ने भरपूर सहयोग किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >