Darbhanga News : सड़क दुर्घटना में जख्मी व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

सड़क दुर्घटना में जख्मी व्यक्ति की इलाज के दौरान डीएमसीएच में मौत हो गई.

दरभंगा. सड़क दुर्घटना में जख्मी व्यक्ति की इलाज के दौरान डीएमसीएच में मौत हो गई. शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया. मृतक की पहचान मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना के बिराजपुर निवासी रघुवीर कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि सड़क दुर्घटना में वह 28 दिसंबर को गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजनों ने इलाज के लिए उसे एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया. गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने डीएमसीएच रेफर कर दिया. डीएमसीएच में इलाज के क्रम में 03 जनवरी की अहले सुबह उसकी मौत हो गई.

हत्या मामले के आरोपियों की नियमित जमानत याचिका खारिज

दरभंगा.

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव गोपाल मिश्रा की अदालत ने हत्या के एक मामले में काराधीन दो आरोपियों की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी है. लोक अभियोजक अमरेंद्र नारायण झा ने बताया कि आरोपियों ने डरहार गांव के बुजूर्ग व्यक्ति सूर्य नारायण यादव को ईंट, रॉड, लाठी, डंडे से पीटकर जख्मी कर दिया था. ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मामले में मृतक के पुत्र राधे कृष्ण यादव के फर्द ब्यान पर बहादुरपुर थाना में कांड दर्ज हुआ. अदालत ने मामले में काराधीन डरहार निवासी गणेश कुमार साहू उर्फ गणेश साहू और दीपक कुमार साहू उर्फ भीमा साहू का नियमित जमानत आवेदन खारिज कर दिया. वहीं इसी मामले के दो अन्य आरोपित डरहार गांव के रौशन साह उर्फ रौशन कुमार साहू तथा गुरु पासवान उर्फ रंजीत कुमार की अग्रिम जमानत आवेदन भी खारिज कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >