10 विमानों में 1520 लोगों ने की हवाई यात्रा
दरभंगा हवाई अड्डा से शनिवार को 10 विमानों में 1520 लोगों ने यात्रा की. उड़ान सेवा में कोलकाता, हैदराबाद, दिल्ली व मुंबई रूट शामिल रहा.
दरभंगा.
दरभंगा हवाई अड्डा से शनिवार को 10 विमानों में 1520 लोगों ने यात्रा की. उड़ान सेवा में कोलकाता, हैदराबाद, दिल्ली व मुंबई रूट शामिल रहा. दिल्ली रूट पर दो जोड़ी विमानों ही आवाजाही हुई. शुक्रवार को इतने ही विमानों में 1479 पैसेंजरों ने आवागमन किया था. जानकारी के अनुसार आज कोलकाता जाने वाली फ्लाइट यहां से करीब डेढ़ घंटे विलंब से रवाना हुई. विमान को दोपहर 12.30 बजे दरभंगा से टेक ऑफ करना था, लेकिन यह दोपहर 02.05 बजे यात्रियों को लेकर रवाना हुआ.