अहल्या गौतम महोत्सव पर प्रकाशित होने वाली स्मारिका के लिये आलेख आमंत्रित

प्रखण्ड में 09 से 11 जनवरी तक आयाेजित 14वां तीन दिवसीय अहल्या- गौतम महोत्सव के मौके पर एक स्मारिका का प्रकाशन होना है.

दरभंगा. जिला सामान्य शाखा के प्रभारी पदाधिकारी निशांत कुमार ने बताया है कि जाले प्रखण्ड में 09 से 11 जनवरी तक आयाेजित 14वां तीन दिवसीय अहल्या- गौतम महोत्सव के मौके पर एक स्मारिका का प्रकाशन होना है. स्मारिका में क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक चेतना, साहित्य, इतिहास एवं समसामयिक विषयों पर आधारित उत्कृष्ट रचनाओं को प्रकाशित किया जाएगा. इसके लिए जिले के आमजन, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों, शिक्षकों, शोधार्थियों एवं रचनाकारों से आलेख आमंत्रित किया गया है. कहा कि स्मारिका के लिये इच्छुक लेखक अपना आलेख सॉफ्ट कॉपी एवं हार्ड कॉपी दोनों माध्यमों में जमा करेंगे. सॉफ्ट कॉपी एवं हार्ड कॉपी ई-मेल के माध्यम से englishoffice56@gmail.com पर तथा हार्ड कॉपी जिला सामान्य शाखा में जमा की जा सकती है. आलेख जमा करने की अंतिम तिथि 03 जनवरी है. बताया कि यह महोत्सव सामाजिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक परंपराओं को समर्पित एक महत्वपूर्ण आयोजन है. इसमें बड़ी संख्या में विद्वान, साहित्यकार, कलाकार एवं आमजन भाग लेते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >