Darbhanga News: कड़ाके की ठंड के बीच दरभंगा से 14 विमानों का हुआ परिचालन

Darbhanga News:बीते दिन धुंध के कारण ठप रही विमान सेवाओं के बाद रविवार को दरभंगा एयरपोर्ट से विमानों का परिचालन फिर से सामान्य हो गया.

Darbhanga News: दरभंगा. कड़ाके की ठंड और बीते दिन धुंध के कारण ठप रही विमान सेवाओं के बाद रविवार को दरभंगा एयरपोर्ट से विमानों का परिचालन फिर से सामान्य हो गया. दिनभर में 14 विमानों की आवाजाही हुई. सबसे अधिक यात्री दबाव दिल्ली रूट पर देखा गया, जहां दरभंगा से दिल्ली के लिए आधा दर्जन फ्लाइट ने उड़ान भरी. वहीं दरभंगा-मुंबई के लिये चार विमानों का परिचालन हुआ. इसके अलावा कोलकाता और हैदराबाद के बीच चार विमानों की आवाजाही हुई. एक दिन पूर्व शनिवार को घने धुंध के कारण विमानों के परिचालन पर पूरी तरह ब्रेक लग गया था. इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था. कई यात्रियों की बुकिंग रद्द कर दी गयी. रविवार को मौसम में हल्का सुधार होते ही हवाई सेवाएं बहाल कर दी गई, जिससे यात्रियों ने राहत की सांस ली.

पहला विमान एक घंटा देरी से हुआ रवाना

जानकारी के अनुसार दिल्ली जाने वाली एक फ्लाइट अपने निर्धारित समय से विलंबित रही. यह विमान सुबह 11.25 बजे के स्थान पर करीब एक घंटे 25 मिनट की देरी से दोपहर 12.50 बजे यात्रियों को लेकर दरभंगा एयरपोर्ट से रवाना हुई. इसके अलावा अन्य अधिकांश फ्लाइट का परिचालन लगभग निर्धारित समय पर हुआ. एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार दोपहर बाद 4.20 बजे दिल्ली के लिए निर्धारित एक फ्लाइट ने समय से पहले ही दोपहर बाद करीब 3.38 बजे दरभंगा से टेकऑफ किया. इधर एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक, ठंड और कोहरे के मौसम में विमानों के परिचालन पर लगातार नजर रखी जा रही है. दृश्यता कम होने की स्थिति में सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ही निर्णय लिया जाता है. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पूर्व अपनी फ्लाइट की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >