ओवरलोड दो ट्रकों से 1.72 लाख की वसूली

दरभंगा : परिवहन विभाग ने सोमवार की देर रात छापामारी अभियान चलाकर छह ओवरलोड ट्रक जप्त किया. दो ट्रक से एक लाख 72 हजार 412 रुपया वसूल किये गये. जुर्माना अदा नहीं करने वाले चार ट्रक को एपीएम एवं लहेरियासराय थाना परिसर में लगा दिया गया. एमबीआइ संजय कुमार ने बताया कि ओवरलोड वाहनों की […]

दरभंगा : परिवहन विभाग ने सोमवार की देर रात छापामारी अभियान चलाकर छह ओवरलोड ट्रक जप्त किया. दो ट्रक से एक लाख 72 हजार 412 रुपया वसूल किये गये. जुर्माना अदा नहीं करने वाले चार ट्रक को एपीएम एवं लहेरियासराय थाना परिसर में लगा दिया गया.

एमबीआइ संजय कुमार ने बताया कि ओवर��ोड वाहनों की धरपकड़ के लिए पूरी रात छापामारी की गयी. मार्बल लदे ट्रक को एकमी घाट बाइपास से पीछा करते हुए शोभन के पास पकड़ा गया. इससे एक लाख सात हजार 412 रुपया, बेंता थाना क्षेत्र से ओवरलोड बालू लइे ट्रक से 65 हजार रुपये की वसूली की गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >