राष्ट्रीय लोक अदालत आज

दरभंगा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में कल आठ फरवरी को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में मामले के निबटारे के लिए दरभंगा व्यवहार न्यायालय में 12 बेंच गठित की गयी है. बेनीपुर अनुमंडल न्यायालय में चार तथा बिरौल अनुमंडल न्यायालय में मामलों के निष्पादन के लिए तीन बेंच गठित की गयी […]

दरभंगा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में कल आठ फरवरी को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में मामले के निबटारे के लिए दरभंगा व्यवहार न्यायालय में 12 बेंच गठित की गयी है. बेनीपुर अनुमंडल न्यायालय में चार तथा बिरौल अनुमंडल न्यायालय में मामलों के निष्पादन के लिए तीन बेंच गठित की गयी है.

बेंच में पीठासीन पदाधिकारी के रूप में एक न्यायिक अधिकारी एवं एक अधिवक्ता को शामिल किया गया है. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव जावेद आलम ने बताया कि प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकुमार सिंह के निर्देश पर राष्ट्रीय लोक अदालत की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है.

दरभंगा व्यवहार न्यायालय में मामलों के निष्पादन के लिए 12 बेंच गठित की गई है. गठित बेंच में पीठासीन पदाधिकारी के रुप अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम संजय अग्रवाल, हमवीर सिंह बघेल, सीजेएम राजकुमार चौधरी, अनुपम कुमारी, दीपक कुमार, दीपांजन मिश्र, जावेद आलम, रोमी कुमारी, गौतम कुमार, संदीप कुमार सिंह, धृजेंद्र पतंजलि एवं स्मिता कुमारी को शामिल किया गया है.

अधिवक्ता मंजू झा, राधा कुमारी, निर्मला कुमारी, गौरी शंकर चौधरी, विष्णु कांत चौधरी, कुमार गौतम, मुन्नी कुमारी, कात्यायनी, संजय कुमार सिंह, संजू कुमारी एवं राम विनोद राय बेंच में शामिल रहेंगे. श्री आलम ने बताया कि लोक अदालत में परिवार अदालत से संबंधित वाद, दावा वाद, क्षतिपूर्ति, सम्मनीय वाद, बिजली, विभिन्न प्रकार के बैंक, बीएसएनएल से संबंधित मामलों का निष्पादन पक्षकारों के आपसी सहमति के आधार पर किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >