डीएमसीएच में दिनभर गंदगी के बीच हुआ मरीजों का इलाज

दुर्गंध के कारण चिकित्सक, कर्मी, मरीज व परिजन रहे परेशान वेतन मिलने के बाद देर शाम सफाई कार्य शुरू दरभंगा : डीएमसीएच में सफाई कर्मी व संवेदक के बीच गतिरोध के कारण सोमवार को अस्पताल की सफाई नहीं की गयी. लिहाजा ओपीडी, आपातकालीन विभाग, आइसीयू सहित विभिन्न वार्डों में मेडिकल वेस्टेज व गंदगी दिनभर फैली […]

दुर्गंध के कारण चिकित्सक, कर्मी, मरीज व परिजन रहे परेशान

वेतन मिलने के बाद देर शाम सफाई कार्य शुरू
दरभंगा : डीएमसीएच में सफाई कर्मी व संवेदक के बीच गतिरोध के कारण सोमवार को अस्पताल की सफाई नहीं की गयी. लिहाजा ओपीडी, आपातकालीन विभाग, आइसीयू सहित विभिन्न वार्डों में मेडिकल वेस्टेज व गंदगी दिनभर फैली रही. पूरे दिन गंदगी व कचरे के बीच मरीजों व परिजनों ने समय बिताया. चिकित्सक व कर्मी भी इसी माहौल में काम करते रहे. सफाई नहीं होने से वार्डों व चिकित्सा कक्ष में दुर्गंध फैलता रहा. इस कारण डॉक्टर, कर्मी, मरीज व परिजनों को परेशानी हुई. देर शाम अस्पताल की सफाई शुरु की गयी.
वेतन नहीं मिलने से नाराज थे कर्मी
सफाई कार्य बाधित होने का मुख्य कारण कर्मियों को समय से वेतन नहीं मिलना बताया जा रहा है. कर्मियों ने बताया कि उनको दो महीना से वेतन नहीं मिल रहा है. वेतन की मांग कई बार कर चुके हैं. बावजूद एजेंसी ध्यान नहीं दे रही. पैसा नहीं मिलने के कारण परिवार का खर्च चलाने में समस्या हो रही है. इस परिस्थिति में काम करना मुश्किल है. कर्मियों का कहना था कि उन लोगों ने काम नहीं रोका बल्कि आज स्टोर से सफाई कार्य करने के लिए सामान ही नहीं दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >